चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़ अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए तेज प्रताप यादव की पार्टी JJD में मिसेज इंडिया रनर-अप हुईं शामिल, कौन हैं मोनिका मनी जानिये? मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में अरवल में शिक्षक ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में शोक की लहर Fake Currency Racket: नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 6.44 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें
23-Mar-2021 08:29 AM
PATNA : बिहार में होने वाले पंचायत चुनाव के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने उम्मीदवारों की खर्च सीमा तय कर दी है राज्य निर्वाचन आयोग ने तय कर दिया है कि किस पद के उम्मीदवार को चुनाव में कितनी राशि खर्च करनी है इसे लेकर पूरी गाइडलाइन जारी कर दी गई है. खास बात यह है कि खर्च की सीमा पिछले चुनाव के बराबर ही रखा गया है. इसमें 10 फ़ीसदी की वृद्धि की संभावना जताई जा रही थी लेकिन आयोग ने ऐसा नहीं किया.
आयोग की तरफ से जारी गाइडलाइन के मुताबिक के जिला परिषद सदस्य के उम्मीदवार अधिकतम ₹100000 तक चुनाव में खर्च कर सकते हैं. इसी तरह ग्राम पंचायत के मुखिया और सरपंच पद के लिए उम्मीदवारों के लिए खर्च की अधिकतम सीमा 40 हजार तय की गई है. पंचायत समिति सदस्य के लिए उम्मीदवार 30 हजार तक खर्च कर पाएंगे, वहीं ग्राम पंचायत सदस्य और पंच के लिए उम्मीदवार 20 हजार तक खर्च करेंगे.
सभी उम्मीदवारों को नामांकन की तिथि से लेकर रिजल्ट की घोषणा होने तक के चुनाव में खर्च किए गए राशि का ब्यौरा देना होगा. इसके लिए उम्मीदवारों के नामांकन शुल्क को लेकर भी आयोग में गाइडलाइन जारी की है. पंचायत चुनाव में अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग नामांकन शुल्क देना होगा. 6 पदों के लिए होने वाले चुनाव में 100 से लेकर 2000 तक नामांकन शुल्क लगेगा. हालांकि आरक्षित कोटे के उम्मीदवार को आधा शुल्क नहीं देना होगा. इसमें सभी वर्ग की महिला उम्मीदवार भी शामिल हैं. राज्य निर्वाचन आयोग में उम्मीदवारों के लिए दिशानिर्देश जारी किया है उसमें चुनाव में कोई भी उम्मीदवार 2 से अधिक पदों के लिए नामांकन पत्र दाखिल नहीं कर सकेगा.