ब्रेकिंग न्यूज़

‘खुद को सीएम नहीं, पीएम समझती हैं ममता बनर्जी’, राष्ट्रपति पर टिप्पणी को लेकर भड़के गिरिराज सिंह Bihar News: होली मनाने ससुराल गए युवक का पेड़ से लटका मिला शव, हत्या की आशंका Bihar Politics : JDU ज्वाइन करते ही निशांत ने क्लियर किया आगे का विजन,कहा - जनता के ह्रदय में घर बनाने का कर्रूँगा काम, पापा ने 20 साल तक बहुत कुछ किया Bihar Crime News: मछली मारने से मना करने पर मुखिया को कीचड़ में पटक कर पीटा, मारपीट का वीडियो वायरल Bihar Crime News: मछली मारने से मना करने पर मुखिया को कीचड़ में पटक कर पीटा, मारपीट का वीडियो वायरल Bihar News: गूंगी महिला से छेड़खानी के आरोप में युवक का सिर मुंडवाया, कालिख पोतकर पूरे गांव में घुमाया बिहार होमगार्ड की महिला जवानों की दबंगई: बस का किराया मांगने पर दिखाया वर्दी का रौब, बीच सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा Bihar Road Accident : पटना में तेज रफ़्तार का कहर ! बालू लदे ट्रैक्टर से टकराई बाइक, इलाके में मची अफरातफरी Bihar politics news : नीतीश कुमार के बेटे निशांत ने थामा JDU का दामन, शुभ मुहूर्त का होता रहा इंतजार; सभी नेता घड़ी से लेकर मोबाइल देखते रहे बिहार के इस रूट पर तीन दिन तक प्रभावित रहेगा रेल परिचालन, लेट चलेंगी कई ट्रेनें; कुछ रहेंगी रद्द

पटना के पालीगंज बाजार में चाय पी रहे शिक्षक को मारी गोली, हालत गंभीर

27-Aug-2024 08:54 PM

By First Bihar

PATNA: पटना जिले के पालीगंज के सिगोड़ी थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम चाय पी रहे मध्य विद्यालय के शिक्षक सह मुखिया पति को अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी है जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। गोली मारने के बाद अपराधी हथियार लहराते मौके से फरार हो गये। बीच बाजार में गोली मारे जाने की घटना से अफरा-तफरी मच गयी। 


आनन-फानन में मौजूद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित करते हुए घायल शिक्षक व मुखिया पति को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए पटना रेफर कर दिया है। घटना की सूचना पर पालीगंज के डीएसपी समेत कई थानों की पुलिस मौके पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू की। घायल शिक्षक की पहचान सिगोड़ी पंचायत के मुखिया पति शहजाद आलम के रूप में हुई है। 


घटना पालीगंज अनुमंडल के सिगोड़ी थानाक्षेत्र के सिगोड़ी मुख्य बाजार की है। बताया जाता है कि सिगोड़ी पंचायत के सवेरा खातून पहली बार मुखिया बनी हैं। मुखिया पति शहजाद आलम पालीगंज अनुमंडल के सेहरा गांव में मध्य विद्यालय में शिक्षक रूप में तैनात हैं। प्रतिदिन की तरह मंगलवार शाम को भी घर से अकेले चाय पीने बाजार पहुंचे थे। 


चाय पीने के दौरान ही एक बाइक सवारी अपराधी मौके पर पहुंचा और उन्हें गर्दन के पास गोली मार दी। लोग उन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया है जहां हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की पुष्टि करते हुए पालीगंज डीएसपी ने कहा कि मुखिया पति सह शिक्षक को गोली मारने की सूचना मिली है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। घटना के कारणों का पता अभी नहीं चल पाया है। उनकी गंभीर हालत को  देखते हुए पटना रेफर किया गया है।