ब्रेकिंग न्यूज़

हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई बिहार में रामनवमी पर दरिंदगी: 5 साल की मासूम से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार तेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर पटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिल

Home / news / बौखलाए पाकिस्तान ने अब PM मोदी को अपना Air Space देने से किया...

बौखलाए पाकिस्तान ने अब PM मोदी को अपना Air Space देने से किया इंकार

19-Sep-2019 07:25 AM

By 3

DESK : जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाये जाने के बाद से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है. एक बार फिर से पाकिस्तान ने अपनी 'नापाक' हरकत कर इस बात को पुख्ता कर दिया है कि वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आने वाला है. पाकिस्तान ने पीएम नरेंद्र मोदी के लिए एयरस्पेस खोलने के भारत के अनुरोध को अस्वीकार कर दिया है. पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने यह साफ कर दिया है कि पाकिस्तान भारत के प्रधानमंत्री के लिए अपना एयरस्पेस नहीं खोलेगा. उन्होंने कहा कि कश्मीर में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए प्रधानमंत्री इमरान खान ने यह निर्णय लिया है और इसकी जानकारी भारतीय उच्चआयोग को दे दी गई है. बता दें कि पीएम मोदी 21 सितंबर को संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन में भाग लेने अमेरिका जाने वाले थे. गौरतलब है कि इस से पहले पाकिस्तान ने भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के लिए अपना एयरस्पेस खोलने से इंकार कर दिया था. बता दें कि बालाकोट एयरस्ट्राइक के बाद पाकिस्तान ने अपने एयरस्पेस को पूरी तरह बंद कर दिया था. उसके बाद मार्च में आंशिक तौर पर पाकिस्तान ने अपने एयरस्पेस को खोला था लेकिन भारतीय उड़ानों पर प्रतिबंध जारी रखा था.