ब्रेकिंग न्यूज़

चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार बिहार में पैक्स चुनाव में बड़ा बदलाव: अब आम लोग भी बन सकेंगे सदस्य… जानिए कैसे बदल गई पूरी प्रक्रिया Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन? Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन? रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि ‘पटना के गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों को देंगे मुफ्त LPG सिलेंडर’, पप्पू यादव का बड़ा एलान

Home / news / पहली प्रेमिका की हत्या के आरोपी रिटायर्ड DSP का सरेंडर, चेन्नई का नंबर...

पहली प्रेमिका की हत्या के आरोपी रिटायर्ड DSP का सरेंडर, चेन्नई का नंबर लेकर पटना में घूम रहा था

07-Feb-2020 07:51 AM

PATNA : पहली प्रेमिका की हत्या और शव को गंडक नदी में फेंकने के आरोपी फरार चल रहे रिटायर्ड डीएसपी उत्तीम सिंह ने आखिरकार पटना सिविल कोर्ट में सरेंडर कर दिया. जिसके बाद उन्हें बेउर जेल भेज दिया गया. 

मर्डर में नाम आने के बाद से ही पटना पुलिस उसे खोज रही थी. पुलिस उसे पकड़ने के लिए छापेमारी भी कर रही थी. इसी बीच पुलिस को उसका मोबाइल नंबर मिला जो चेन्नई का था. पुलिस पटना और चेन्नई को लेकर उलझी रही इसी बीच उसने कोर्ट में सरेंडर कर दिया और पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी. पटना पुलिस अब रिमांड पर लेकर रिटायर्ड डीएसपी से पूछताछ करेगी. 

ऐसे खुला मामला

6 दिसंबर से गायब मीना देवी के बेटे ने पुलिस में लिखित शिकायत दी कि उसकी मां को रिटायर्ड डीएसपी उत्तिम सिंह ने गायब कराया है और उसके साथ अनहोनी की आशंका जाहिर की थी. बेटे ने बताया कि उसकी मां से 5 दिसंबर को दोपहर में आखिरी बार फोन पर बातचीत हुई थी. उस वक्त से मोबाइल भी लगातार स्विच ऑफ बता रहा था. बेटे ने बताया कि 6 दिसंबर को उसकी पत्नी के मोबाइल पर मां के नंबर से एक मिस कॉल आया था. जिसके बाद फिर फोन ऑफ हो गया. आरोपी रिटायर्ड डीएसपी उत्तम सिंह पूर्व में अगमकुआं और गांधी मैदान थाने के थानेदार रह चुके हैं. महिला के बेटे ने बताया कि जब डीएसपी पूर्व में अगमकुआं के थानेदार थे तब उन्होंने एक केस दर्ज किया था. जिसमें महिला का नाम था. डीएसपी अक्सर महिला को फंसाने की धमकी देते थे. मां के गायब होने के बाद बेटे ने जब कमरा खंगालना शुरू किया तो उसे अलमारी से एक सीडी मिली. इसी सीडी में कुछ आवाज़ रिकार्ड हैं.मामला सामने आने के बाद पुलिस ने जांच की, जिसके बाद रिटायर्ड डीएसपी की दूसरी माशूका गिरिजा देवी को उसके पति के साथ गिरफ्तार किया गया. पूछताछ के दौरान दोनों टूट गए और पूरा राज पुलिस को बता दिया.