बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान 'स्कूल-कॉलेज और दफ्तरों के लिए तय किए 5 नियम; 4 दिन का होगा सप्ताह ...!', तेल संकट के बाद PM ने लिया बड़ा फैसला; जानिए क्या -क्या बदल गया 8 साल से इश्क का झांसा देकर SHO ने छात्रा के साथ किया यह काम, शादी पर आई बात तो कर दिया बड़ा कांड; जानिए क्या है पूरी कहानी BIHAR NEWS : नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक सतीश कुमार का निधन, निशांत कुमार ने दी श्रद्धांजलि Bihar News: एक रात में घर हो गया साफ: चोरों ने उड़ाए साढ़े तीन लाख कैश और सोने के जेवर Bihar News: CO भ्रम में न रहें...आज भी है और कल भी NDA की सरकार रहेगी, भड़के विजय सिन्हा ने हड़तालियों को हड़काया - मुक्ति नहीं मिलने वाली है.... Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी
21-Apr-2024 05:26 PM
By First Bihar
MOTIHARI: मोतिहारी पहुंची बीजेपी की राज्यसभा सांसद धर्मशिला गुप्ता ने लालू परिवार पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने लालू प्रसाद यादव और रोहिणी आचार्य को लेकर कहा कि लालू परिवार बिना किसी से कुछ लिए, किसी को कुथ नहीं देता है। लालू यादव ने अपनी बेटी से भी किडनी लेकर टिकट देने का काम किया है। लालू ने बिहार की जनता से नौकरी के बदले जमीन लिखवाया, पशुओं के चारा तक खा गए।
बीजेपी सांसद धर्मशिला गुप्ता ने कहा कि लालू प्रसाद ने बिहार के खजाने को अपने परिवार के लिए इस्तेमाल किया और सिर्फ अपने परिवार को ही बनाने के काम किया। उन्होंने हमेशा से परिवारवाद की राजनीति की। लालू ने अपनी पत्नी राबड़ी देवी को मुख्यमंत्री बनाया, बेटे तेजस्वी यादव को डिप्टी सीएम बनाया, अपने बड़े बेटे तेजप्रताप यादव को मंत्री बनाया और अब अपनी बेटियों को सेट करने में लगे हैं।
उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य सिंगापुर में रहती हैं और सारण में आकर चुनाव लड़ रही हैं। सारण के कार्यकर्ताओं और मतदाताओं से रोहिणी का कहीं कोई तालमेल नहीं बैठता है। रोहिणी सिंगापुर में रहती हैं और बिहार के बाढ़, सुखाड़ और विकास से अनभिज्ञ हैं लेकिन लालू प्रसाद ने परिवारवाद के तहत उन्हें टिकट दिया है। सारण में राजीव प्रताप रूडी बीजेपी के स्थापित नेता हैं और वे लगातार अपने क्षेत्र में विकास का काम करते रहे हैं। उनके साथ रोहिणी आचार्य की कोई तुलना ही नहीं है।
धर्मशिला गुप्ता ने कहा कि रोहिणी आचार्य को राजनीति का कोई ज्ञान नहीं है। वह सिंगापुर में रही हैं और यहां के संस्कृति और चुनाव के बारे में, यहां के मतदाताओं की समस्या के बारे में और यहां के विकास के बारे में उनको पता नहीं है। राजीव प्रताप रूडी को रोहिणी द्वारा अनपढ़ बताने पर बीजेपी सांसद ने कहा कि इससे ही पता चलता है कि रोहिणी को कितना ज्ञान है। रूडी के सामने रोहिणी टिक नहीं सकती हैं।
उन्होंने कहा कि चारा और चरित्र घोटाले की जो इनकी पार्टी है, जो इंसान का तो दूर जानवरों का चारा तक खा गए और नौकरी के बदले जमीन के साथ ही टिकट के बदले किडनी लेने का काम किया। यह सब लालू प्रसाद के परिवार में चल रहा है। लालू प्रसाद बिना किसी से लिए कुछ नहीं देते हैं। नौकरी के बदले जमीन ले लिया और इसी तरह से टिकट के बदले किडनी ले लिये और उनकी बेटी लोगों के बीच जाकर प्रचार कर रही है कि पिता को किडनी दिए हैं। रोहिणी ने अपनी किडनी पिता को दी जनता के लिए क्या किया है। जिन लोगों ने परिवारवाद की राजनीति की और बिहार के खजाने को अपने परिवार में लुटाया।