ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : इंग्लिश चेकिंग में धरा गए 'तेजस्वी'..! इनकी अंग्रेजी अभी भी नौवीं फेल के लेवल से बाहर नहीं निकली, BJP ने नेता प्रतिपक्ष की ज्ञान का उड़ाया मजाक Bihar liquor ban : “शराबबंदी वाले बिहार में फिर जहरीली शराब का कहर! मोतिहारी में मौत का सिलसिला जारी, अब तक 4 की मौत, थानेदार सस्पेंड और कई गिरफ्तार Bihar News: नालंदा में छेड़खानी के बाद सियासी सरगर्मी तेज… पीड़िता से मिले पप्पू यादव, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल BIHAR NEWS : कभी थे खून के प्यासे दुश्मन, अब संन्यास से पहले करा रहे महादंगल! जानिए अनंत–विवेका की हैरान कर देने वाली कहानी बिहार में आज दिखेगा देशी और विदेशी पहलवानों का जलवा, अनंत कुमार सिंह ने सजाया अखाड़ा – जानिए क्या है खास इंतजाम, क्यों मचने वाली है सबसे बड़ी कुश्ती दंगल की धूम! Patna Airport : पटना एयरपोर्ट पर बड़ी लापरवाही! मोहसिन अली के हैंड बैग से 3 जिंदा कारतूस बरामद, CISF ने किया खुलासा BIHAR NEWS : बागमती नदी में बड़ा हादसा! 25–30 लोगों से भरी नाव पलटी, एक की मौत; कई लोग लापता… रेस्क्यू जारी घर से चंद कदम पहले घात लगाकर हमला… बर्तन बेचकर लौट रहे कुम्हार को सिर में गोली मारकर मौत के घाट उतारा BIHAR NEWS : बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा! दो ऑटो की सीधी भिड़ंत में 6 घायल, 3 की हालत गंभीर "सुनो, तुम मेरे दोस्त के साथ एक रात..." गर्लफ्रेंड से अजीबोगरीब डिमांड करने लगा बॉयफ्रेंड, जब लवर ने मना किया तो...

Home / news / पड़ोसी के साथ भाग गई गोलगप्पे बेचने वाले की पत्नी, पति ने थाने...

पड़ोसी के साथ भाग गई गोलगप्पे बेचने वाले की पत्नी, पति ने थाने में की शिकायत तो लौटकर पुलिस के सामने कह दी चौंकाने वाली बात

26-Dec-2021 03:45 PM

NALANDA : बिहार में एक अजब प्रेम की गजब कहानी सामने आई है जिसने सभी को चौंका दिया है. बीते दिनों नालंदा जिला स्थित बिहार थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले से लापता विवाहिता अचानक अपने प्रेमी के साथ थाने पहुंच गई. पति के द्वारा अपहरण का मामला दर्ज कराने की जानकारी होने पर प्रेमी पड़ोसी के साथ बेंगलुरु से लौटी महिला ने थाने में सरेंडर कर दिया. पुलिस के सामने उसने पति से पड़ोसी को पसंद करने की बात कहकर सबको हैरान कर दिया है. उसने बताया कि वह पति के गोलगप्पा बेचने के लिए जाने पर प्रेमी को घर पर बुलाती थी. साथ ही पति के घर वापस आने से पहले ही प्रेमी को वहां से हटा देती थी.


मिली जानकारी के मुताबिक बिहार थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला पड़ोसी को पसंद करने लगी थी. उसका पति गोलगप्पे बेचने अक्सर घर से दूर जाया करता था. इसक दौरान वह पड़ोसी को घर बुला लेती थी. उसके पति को कई बार शक हुआ था लेकिन वह उसे बेवकूफ बनाकर बात को टाल देती थी. परिवार वालों को इस बात की भनक तक नहीं लगी थी.


लेकिन इसी महीने की 10 तारीख को महिला घर से लापता हो गई थी. घटना के बाद महिला के पति ने बिहार थाने में अपहरण का मामला दर्ज करा दिया था. शिकायत मिलने के बाद बरामदगी के लिए पुलिस ने भी महिला की तलाश शुरू कर दी. शनिवार को महिला बेंगलुरु से लौटी और प्रेमी के साथ थाना पहुंच गई. प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि कोर्ट में बयान दर्ज किए जाने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी.