बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान 'स्कूल-कॉलेज और दफ्तरों के लिए तय किए 5 नियम; 4 दिन का होगा सप्ताह ...!', तेल संकट के बाद PM ने लिया बड़ा फैसला; जानिए क्या -क्या बदल गया 8 साल से इश्क का झांसा देकर SHO ने छात्रा के साथ किया यह काम, शादी पर आई बात तो कर दिया बड़ा कांड; जानिए क्या है पूरी कहानी BIHAR NEWS : नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक सतीश कुमार का निधन, निशांत कुमार ने दी श्रद्धांजलि Bihar News: एक रात में घर हो गया साफ: चोरों ने उड़ाए साढ़े तीन लाख कैश और सोने के जेवर Bihar News: CO भ्रम में न रहें...आज भी है और कल भी NDA की सरकार रहेगी, भड़के विजय सिन्हा ने हड़तालियों को हड़काया - मुक्ति नहीं मिलने वाली है.... Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी
03-Sep-2022 12:13 PM
MOTIHART : नई सरकार के गठन के बाद बिहार के ही नहीं बल्कि पड़ोसी देश नेपाल के लोगों को भी डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव से काफी उम्मीदें हैं। यहीं कारण है कि तेजस्वी का एक जबरा फैन नेपाल से पटना की पैदल यात्रा पर निकल चुका है। तेजस्वी के डिप्टी सीएम बनने के बाद उन्हे बधाई देने के लिए आज तीन दिनों की पैदल यात्रा कर मोतिहारी पहुंचा था।
दरअसल, नेपाल के कलैया के रहने वाले आनंद बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के बड़े फैन हैं। उनके साथ साथ नेपाल के युवाओं को भी तेजस्वी से काफी उम्मीद है। यही कारण है कि तेजस्वी यदव के डिप्टी सीएम बनने के बाद आनंद पैदल ही उनसे मिलने के लिए निकल पड़े। भारत-नेपाल के मैत्री संबंध को और मजबूत करने के लिए आनंद अपनी पीठ पर दोनों देशों का राष्ट्रीय ध्वज लेकर पटना के लिए रवाना हो गए हैं।
आनंद ने बताया कि वे नेपाल से पैदल चलकर डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव से मिलने के लिए बिहार जा रहे हैं। बैग पर लगे भारत-नेपाल के झंडे के बारे में बताया कि मैत्री का संदेश देने के लिए उन्होंने दोनों देशों का झंडा लगाया है। उन्होंने कहा कि दोनों देश सदियों से मित्र रहे हैं और हमेशा दोस्त बने रहेंगे। बिहार और नेपाल का पुराना बेटी-रोटी का संबंध रहा है यह बना रहे इसके लिए तेजस्वी यादव से मिलने जा रहे हैं। वे तेजस्वी के लिए गिफ्ट भी लेकर जा रहे हैं।