ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारी तेज, इनको सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी; प्रशासन अलर्ट मोड में Bihar job update : बिहार में नौकरी पर सरकार सख्त, अब सभी विभाग को हर महीने देना होगा पूरा हिसाब-किताब; जारी हुआ आदेश Bihar Politics : सस्पेंस हुआ खत्म ! जानिए कौन होंगे बिहार के नए 'चौधरी'', CM नीतीश के बाद अब मंत्री ने भी किया कंफर्म; 20 साल बाद बिहार को मिलेगा नया 'सम्राट' Patna Ring Road : पटना रिंग रोड से शहर में ट्रैफिक जाम कम होगा, इस सड़क का मानसून के बाद होगा निर्माण गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक”

Home / news / पद की गरिमा गिरा रहे सभापति, पूर्व सांसद ने बोला हमला...महागठबंधन के नेताओं...

पद की गरिमा गिरा रहे सभापति, पूर्व सांसद ने बोला हमला...महागठबंधन के नेताओं से माफी मांगे देवेश चंद्र ठाकुर

30-Dec-2023 05:21 PM

By SAURABH KUMAR

SITAMARHI: सीतामढ़ी के पूर्व सांसद अर्जुन राय ने सभापति देवेश चंद्र ठाकुर के दिए बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि बिहार विधान परिषद के सभापति देवेश चंद्र ठाकुर पद की गरिमा को गिरा रहे हैं। उन्होंने अपने महागठबंधन के नेताओं को संवैधानिक पद पर रहते हुए अंधा और कौवा कहा जो की शर्मनाक बयान है। इसके लिए उन्हें सार्वजनिक मंच से महागठबंधन के नेताओं से माफी मांगनी चाहिए। 


अर्जुन राय ने आगे कहा कि देवेश चंद्र ठाकुर ने अपने 4 चुनाव मिलाकर 16 हजार वोट हासिल किए हैं जबकि मैं हारकर भी पिछली बार 3 लाख वोट लाया था। उन्होंने देवेश चंद्र ठाकुर पर हमला बोलते हुए कहा कि मेरे प्रत्याशी बनने पर उन्होंने विरोध करने एवं बगावत करने की बात कही थी तो मैं उनकी औकात जानता हूं। वह मेरा विरोध करके मेरा 100 से अधिक वोट खराब नहीं कर सकते।


बता दें कि दो दिन पूर्व देवेश चंद्र ठाकुर ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी और खुले तौर पर अर्जुन राय को सांसद प्रत्याशी बनाए जाने पर विरोध करने और बगावत की बात कही थी। उन्होंने कहा था कि सारे अंधे मिलकर लीडरशिप चाहते हैं। इसके बाद से यह पूरा विवाद शुरू हुआ था। सीतामढ़ी लोकसभा सीट को लेकर देवेश चंद्र ठाकुर ने बताया था कि उन्हें महागठबंधन की ओर से उम्मीदवार बनाया गया है और उसकी वह तैयारी कर रहे हैं। इसको लेकर महागठबंधन के नेताओं ने अति पिछड़ा को सीतामढ़ी लोकसभा से उम्मीदवार बनाने की मांग की थी।