ब्रेकिंग न्यूज़

पटना ज्वेलरी लूटकांड का 72 घंटे में खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार, हथियार व गहने बरामद बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: रेड लाइट एरिया में छापेमारी से हड़कंप, 16 महिला समेत 29 गिरफ्तार; 7 लड़कियों का रेस्क्यू बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: रेड लाइट एरिया में छापेमारी से हड़कंप, 16 महिला समेत 29 गिरफ्तार; 7 लड़कियों का रेस्क्यू दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को समय पर काम पूरा करने का दिया निर्देश बिहार में ट्रेन से शराब की तस्करी: सत्याग्रह एक्सप्रेस में कोच की छत से गिरने लगीं बोतलें, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल बिहार में ट्रेन से शराब की तस्करी: सत्याग्रह एक्सप्रेस में कोच की छत से गिरने लगीं बोतलें, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल नालंदा के शीतला माता मंदिर में गरजा बुलडोजर, भगदड़ में 8 महिलाओं की हुई थी मौत नालंदा के शीतला माता मंदिर में गरजा बुलडोजर, भगदड़ में 8 महिलाओं की हुई थी मौत महनार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1500 लीटर देसी शराब नष्ट, अवैध भट्ठियां भी ध्वस्त Goal International School में विद्यारंभ संस्कार का आयोजन, वैदिक रीति-रिवाज के साथ नई शैक्षणिक यात्रा की शुरुआत

Home / news / ओवरलोडिंग की वजह से नदी में पलटी यात्रियों से भरी नाव, लोगों ने...

ओवरलोडिंग की वजह से नदी में पलटी यात्रियों से भरी नाव, लोगों ने तैरकर बचायी अपनी जान

04-Jul-2021 07:22 PM

DESK: बड़ी खबर बेतिया से आ रही है जहां ओवरलोडिंग की वजह से सिकरहना नदी में अचानक एक नाव डूब गयी। हालांकि इस दौरान नाव पर सवार कुछ लोगों ने नदी में तैरकर अपनी जान बचायी वही स्थानीय लोगों की मदद से नाव पर सवार अन्य लोगों को डूबने से बचाया जा सका। घटना सिसवनिया के शुक्ला टोला के पास की है। 


पिछले कई दिनों से सिकरहना नदी पूरे उफान पर हैं। नदी में जलस्तर बढ़ने से कई इलाकों में पानी घुस गया है। वही नदी के कटाव से आवागमन भी ठप हो चुका है। लोगों के बीच आवागमन का एकमात्र साधन नाव ही बचा है। जिसका इन दिनों धड़ल्ले से लोग उपयोग कर रहे हैं। लेकिन इस दौरान नावों पर ओवरलोडिंग भी जारी है। जिसके कारण इस तरह की घटनाएं सामने आ रही है। एक साथ कई लोग नाव पर सवार होकर अपने गंतव्य स्थान तक पहुंच रहे हैं। जिसे देखने वाला तक कोई नहीं है। नावों पर जारी ओवरलोडिंग की वजह से लोग अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं।