IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध
13-Mar-2023 09:51 AM
By First Bihar
DESK : भारत को जिस चीज़ का काफी लंबें समय से जिस चीजों का इंतजार चल रहा था अब वो खत्म हो गया है। दरअसल, साउथ फिल्म इंडस्ट्री की मेगा ब्लॉकबस्टर फिल्म 'आरआरआर' के हिट ट्रैक 'नाटू-नाटू' भारत की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए ऑस्कर्स अवार्ड अपने नाम कर लिया है। अब इस जीत से पूरे देश में खुशी की लहर है। सोशल मीडिया पर आरआरआर की टीम को बधाईयों का तांता लगा चुका है।
दरअसल, फिल्म के सॉन्ग नाटु नाटु को बेस्ट ऑरिजनल सॉन्ग की कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया था. इसके साथ फिल्म ब्लैक पैंथर से लिफ्ट मी अप, टॉप गन मेवरिक से होल्ड माए हैंड, एव्रीथिंग एव्रीवेयर ऑल एट वन्स से दिज इज ए लाइफ और टेल इट लाइक वुमन से सॉन्ग अप्लॉज को भी नॉमिनेट किया गया था। नाटू-नाटू' भारत के सिनेमा जगत के फिल्म प्रोडक्शन में बना पहला ऐसा गाना है, जिसने 95वें ऑस्कर में अपनी कामयाबी का झंडा बुलंद किया है। इसके साथ ही भारत की 'द ऐलीफ़ेंट व्हिसपरर्स' ने बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फ़िल्म का ऑस्कर पुरस्कार जीत कर भारत की झोली में एक और ऑस्कर डाला था।
वहीं, फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया की तरफ से ऑस्कर के लिए गुजराती फिल्म द छैलो शो को नॉमिनेशन के लिए भेजा गया था। लेकिन इस फिल्म का सफर ज्यादा आगे नहीं जा सका था। वहीं RRR फिल्म के डायरेक्टर एस एस राजामौली ने इस बात पर निराशा जताई थी कि उनकी फिल्म को ऑस्कर के लिए भारत की तरफ से नहीं भेजा गया। इसके बाद उन्होंने इस फिल्म को अपनी तरफ से ऑस्कर के लिए भेजा था।
आपको बताते चलें कि, इस साल ऑस्कर एक और वजह से खास रहा. भारत को साल 2023 में पहली बार ऑस्कर मिला और एक नहीं बल्कि दो-दो अवॉर्ड देश ने हासिल किया. RRR के नाटु नाटु के अलावा गुनीत मोंगा और कार्तिकी गोंजाल्विस की फिल्म द एलिफेंट व्हिस्परर्स को ऑस्कर अवॉर्ड से नवाजा गया।