IPS Transfer : लखीसराय में विधानसभा चुनाव के बाद दो SP बदल दिए गए, जानिए अब किन्हें मिली पोस्टिंग बिहार बोर्ड रिजल्ट जानने का आसान तरीका: मोबाइल से मिनटों में देखें बिना इंटरनेट के परिणाम Bihar News: खनन विभाग के दो इंस्पेक्टरों की संपत्ति होगी जांच..कमाई पर निगरानी की नजर ! शिकायत के बाद विजिलेंस ने मांगी जानकारी मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप: बिहार में 15 दिन के मासूम की तकिये से मुंह दबाकर हत्या, इलाके में हड़कंप Bihar News : बिहार में 4 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, दो DSP भी बदले गए; देखें पूरी लिस्ट अब इंतजार हुआ खत्म! बिहार के किसानों को बिना झंझट सिर्फ 15 मिनट में मिलेगा लाखों रुपये, जानें आसान तरीका Bihar Politics : चाह कर भी बागी विधायक को खुद से दूर नहीं कर सकते तेजस्वी ! JDU नेता का चैलेंज, बोले - हिम्मत हैं तो करें RJD से निष्काषित Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़ EV बनी मौत की सौदागर: अचानक घर में लगी आग, फिर फटने लगे LPG सिलेंडर, 7 लोग जिंदा जले Airline Rules : अब फ्लाइट में पसंदीदा सीट चुनने के लिए नहीं देना होगा पैसा! सरकार का बड़ा फैसला, यात्रियों को मिली राहत
13-Jan-2021 11:17 AM
KHAGARIYA : खगड़िया के महेशखुंट थाना इलाके के एक प्राइवेट क्लिनिक में डॉक्टर की लापरवाही से जच्चा और बच्चा दोनों की मौत हो गई. जिसके बाद आक्रोशित परिजनों ने जमकर बवाल काटा और अस्पताल पर कार्रवाई करने की मांग करते हुए एनएच 107 को जाम कर दिया.
मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि परबत्ता प्रखंड के महद्दीपुर गांव के रहने वाले अमित कुमार ने अपनी पत्नी संजू देवी को डिलिवरी कराने के लिए टाटा इमरजेंसी अस्पताल में भर्ती कराया था. जहां डॉक्टरों ने बताया कि उनकी पत्नी का ऑपरेशन करना पड़ेगा. परिवार से इजाजत के बाद ऑपरेशन तो किया गया, लेकिन इस दौरान डॉक्टर ने बच्चे का सिर ही काट दिया, जिससे मौके पर ही नवजात की मौत हो गई, वहीं कुछ देर बाद प्रसूता महिला संजू देवी की भी मौत हो गई.
जच्चा-बच्चा की मौत की खबर जैसे ही परिवारवालों को मिली सभी लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया. परिजनों को आक्रोशित देख अस्पताल के संचालक और कर्मचारी अस्पताल छोड़कर भाग गए. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा कर प्रदर्शन समाप्त कराया. वहीं पीड़ित के आवेदन के बाद क्लिनिक को सील करने के बाद संचालक समेत आधा दर्जन स्टाफ पर मामला दर्ज कराया गया है.