Bihar Bhumi: बिहार में भूमि विवाद खत्म करने और सरकारी जमीन सुरक्षित करने की तैयारी, सरकार का बड़ा मास्टरप्लान Bihar Bhumi: बिहार में भूमि विवाद खत्म करने और सरकारी जमीन सुरक्षित करने की तैयारी, सरकार का बड़ा मास्टरप्लान Katihar Murder Case : बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! सो रही महिला की गोली मारकर हत्या, नकाबपोश बदमाशों का खूनी तांडव फुलवारीशरीफ में छात्रा की मौत मामला: पटना पुलिस करेगी क्राइम सीन रीक्रिएशन, सातवीं मंजिल से पुतले गिराए जाएंगे फुलवारीशरीफ में छात्रा की मौत मामला: पटना पुलिस करेगी क्राइम सीन रीक्रिएशन, सातवीं मंजिल से पुतले गिराए जाएंगे बिहार में पुलिस भी नहीं है सुरक्षित: थाना के मुंशी को बदमाशों ने मारी गोली, हमलावर फरार पटना में 53 का करोड़ मेगा प्लान: हर सर्किल में बनेंगे अत्याधुनिक गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन, बदल जाएगी राजधानी की सूरत पटना में 53 का करोड़ मेगा प्लान: हर सर्किल में बनेंगे अत्याधुनिक गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन, बदल जाएगी राजधानी की सूरत Bihar Model School : बिहार के मॉडल स्कूल में इस दिन से होगी पढ़ाई शुरू, ऑनलाइन एग्जाम से होगा एडमिशन; यहां मिलेगा फॉर्म भरने का डायरेक्ट लिंक Surya Grahan 2026: साल 2026 का पहला सूर्य ग्रहण आज, जानें समय, प्रभाव और कहां दिखेगा ‘रिंग ऑफ फायर’
08-Jul-2022 03:33 PM
PATNA : आपने कई प्रेम कहानियां सुनी होंगी, लेकिन हम आपको एक ऐसी खबर बताने जा रहे हैं, जहां ऑनलाइन गेम के ज़रिये एक लड़का और लड़की को प्यार हो गया। उनका प्यार इतना परवान चढ़ गया कि दोनों ने भागने का फैसला कर लिया। फिर क्या था, लड़का सीधा पटना से नागपुर पहुंच गया और वहां से प्रेमिका को भगाकर पहले पटना और बाद में छपरा पहुंच गया। दोनों को मिलने की काफी ख़ुशी थी कि अचानक कुछ ऐसा हुआ, जिससे उनके होश उड़ गए।
छपरा स्टेशन पर जब प्रेमी प्रेमिका घूम रहे थे तो आरपीएफ ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। आरपीएफ को दोनों की सूचना पुलिस से मिली थी। दरअसल, दोनों की फ्री फायर गेम के जरिए बातचीत शुरू हुई थी, जो बहुत जल्द प्यार में तब्दील हो गया। दोनों ने सोचा कि कब तक ऐसे फ़ोन पर बात करते रहेंगे। फिर दोनों ने घर से भागने का प्लान बना लिया। लड़का उसे लेने नागपुर पहुंच गया और उसे भगाकर पटना ले आया।
जब लड़की से फरार हुई तो परिजनों ने किडनैपिंग का मामला दर्ज करा दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई। शक के मुताबिक़ परिजनों ने लड़के की फोटो पुलिस को भेज दी, जिसके बाद नागपुर पुलिस ने लोकेशन ट्रेस की तो छपरा की मिली। नागपुर पुलिस ने छपरा जंक्शन पर आरपीएफ से कांटेक्ट किया। आरपीएफ ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया और कानूनी कार्रवाई के बाद नागपुर से पुलिस को सौंप दिया।