मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
22-Mar-2023 06:58 PM
By MANOJ KUMAR
MUZAFFARPUR: एक मरीज को डॉक्टर से दिखाना था। डॉक्टर साहब के क्लिनिक में भीड़ अधिक रहती है। नंबर से ही मरीजों को देखा जाता है। भीड़ से बचने के लिए एक मरीज क्लीनिक में अप्वाइंटमेंट लेने पहुंचा। जहां अप्वाइंटमेंट लेने के लिए जैसे ही उसने ONLINE पेमेंट किया उसके बैंक अकाउंट से 37 हजार 900 रुपये की निकासी कर ली गयी।
मामला बिहार के मुजफ्फरपुर जिला का है जहां मिठनपुरा थाना क्षेत्र में डॉक्टर साहब का क्लिनिक है। डॉक्टर को दिखाने पहुंचे बालूघाट न्यू कॉलोनी के रहने वाले ओमप्रकाश के साथ साइबर अपराधियों ने खेला कर दिया। ओमप्रकाश के बैंक खाते से 37900 रुपये निकाल लिया। नगर थाने में पीड़ित ने साइबर फ्रॉड के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराया है।
ओमप्रकाश ने डॉक्टर के बुकिंग क्लर्क को आरोपी बनाया है। पीड़ित ओमप्रकाश ने बताया कि कॉल करने वाले ने कहा था कि ONLINE बुकिंग फुल हो जाने के बाद भी टोकन से नंबर लगाया जाता है। इसके लिए 10 रुपये का ONLINE पेमेंट किया जाता है। यदि टोकन लेना चाहते हैं तो भेजे गये लिंक पर मरीज का डिटेल भेजे।
लिंक को खोलने के बाद जैसे ही मरीज का डिटेल भरा और दस रुपये का पेमेंट किया जिसके बाद UPI के माध्यम से 37 हजार 900 रुपये की निकासी कर ली गयी। ओमप्रकाश के बैंक अकाउंट को साइबर अपराधियों ने खाली कर दिया। सदमें में पड़े ओमप्रकाश आनन-फानन में थाने पहुंचा और पुलिस को घटना की जानकारी दी। एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गयी है।