ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar School News: बिहार में तीन हजार से अधिक प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar School News: बिहार में तीन हजार से अधिक प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Crime News: दूध की बकाया पैसा मांगना बुजुर्ग को पड़ा भारी, दबंगों ने ईंट से मारकर मौत के घाट उतारा Bihar Crime News: दूध की बकाया पैसा मांगना बुजुर्ग को पड़ा भारी, दबंगों ने ईंट से मारकर मौत के घाट उतारा Bihar News: पूर्व सैनिकों की बिहार SAP में होगी सीधी भर्ती, बहाली की प्रक्रिया हुई तेज; कानून-व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में सरकार का बड़ा कदम Bihar News: पूर्व सैनिकों की बिहार SAP में होगी सीधी भर्ती, बहाली की प्रक्रिया हुई तेज; कानून-व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में सरकार का बड़ा कदम Bihar News: ‘पशुपतिनाथ से वैद्यनाथ धाम तक ग्रीन फील्ड कॉरिडोर, बाढ़ का पानी बनेगा वरदान’, दिलीप जायसवाल ने बताया विकास का रोडमैप Bihar News: ‘पशुपतिनाथ से वैद्यनाथ धाम तक ग्रीन फील्ड कॉरिडोर, बाढ़ का पानी बनेगा वरदान’, दिलीप जायसवाल ने बताया विकास का रोडमैप Patna News: पटना में आम लोगों के लिए इमरजेंसी कॉल बॉक्स बना सुरक्षा कवच, बटन दबाते ही मदद हाजिर Patna News: पटना में आम लोगों के लिए इमरजेंसी कॉल बॉक्स बना सुरक्षा कवच, बटन दबाते ही मदद हाजिर

नूडल्स फैक्ट्री हादसे पर मजदूर ने कहा- बॉयलर में प्रोब्लम था..सालभर से मेन्टेंनेंस के लिए कहा जा रहा था

नूडल्स फैक्ट्री हादसे पर मजदूर ने कहा- बॉयलर में प्रोब्लम था..सालभर से मेन्टेंनेंस के लिए कहा जा रहा था

26-Dec-2021 09:59 PM

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर हादसे पर एक मजदूर का बयान सामने आया है। मजदूर ने बताया कि बॉयलर में प्रोब्लम था। एक साल से मेंटेनेंस के लिए कहा जा रहा था लगातर चौबीस घंटे काम होने की वजह से यह हादसा हुआ। जिस मजदूर ने यह बात बताया वह इसी नूडल्स फैक्ट्री में काम करता है। आज उसका विकली ऑफ था इसलिए वह फैक्ट्री नहीं गया था। उनके पिता भी इसी फैक्ट्री में काम करते हैं।  


मजदूर ने बताया कि नूडल्स फैक्ट्री में हम दो साल से ड्यूटी करते हैं। आज मेरा ऑफ था सोमवार को ड्यूटी पर जाना था। पिता जी आज ड्यूटी पर थे। वे सिनियर ऑपरेटर हैं। पहले से बॉयलर में दिक्कत आई थी पिता जी लिकेज होने की बात कह रह थे। जिसे ठीक नहीं कराया गया और इसी कारण आज यह हादसा हुआ। बॉयलर फटने के वजह से आज कई लोगों की जाने चली गयी।


मजदूर ने बताया कि  उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन फैक्ट्री का निरीक्षण करने आए हुए थे उन्होंने मामले की जांच और कार्रवाई की बात कही है। मजदूर ने बताया कि साल भर से बॉयलर गड़बड़ था फिर भी चौबीस घंटे फैक्ट्री में लगातार काम चल रहा था। जब से नाइट ड्यूटी शुरू हुआ तब से ही इसे ठीक करने की बात कही जा रही थी। 


गौरतलब है कि मुजफ्फरपुर में नूडल्स फैक्ट्री का बॉयलर फटने से भीषण धमाका हुआ था जिसमें काम कर रहे 7 मजदूरों की मौत हो गयी वही आधा दर्जन से ज्यादा मजदूर घायल हो गये। जिस वक्त यह हादसा हुआ उस समय फैक्ट्री में दो दर्जन से अधिक मजदूर मौजूद थे। मृतकों में मधुबनी के नवतुर घुरवंती निवासी संजीव कुमार, मधुबनी के महादेव, नरकटियागंज के विशाल, कुंदन, नरकटियागंज के 30 वर्षीय ओमप्रकाश, मधुबनी के हरलाखी निवासी विवेक कुमार सदा और शिवहर के नगर थाना क्षेत्र निवासी 20 वर्षीय सत्यम कुमार शामिल हैं।  


नूडल्स फैक्ट्री में हुए धमाके के कारण बगल के चूड़ा और आटा फैक्ट्री भी क्षतिग्रस्त हो गया। उसके अंदर काम कर रहे लोग भी घायल हो गए। घटना सुबह करीब 10 बजे की है। धमाका इतना तेज था कि इसकी आवाज करीब 5 किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। बॉयलर फटने के बाद हुए ब्लास्ट से नूडल्स फैक्ट्री पूरी तरह ध्वस्त हो गया। घटनास्थल की जो तस्वीरें आई वह दिल को दहलाने वाली थी।