मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
20-May-2023 06:29 PM
By First Bihar
MUNGER: मुंगेर पुलिस ने नोट डबल करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। एक होटल से गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया गाय है। ठगों के पास से एक लाख 82 हजार रुपये बरामद किया गया है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
मुंगेर एसपी को यह गुप्त सूचना मिली थी कि मुंगेर के एक होटल में नोट डबलिंग करने वाले गिरोह रुके हुए हैं जो होटल से ठगी का काम कर रहा हैं। एसपी के निर्देश पर कोतवाली थानेदार ने त्वरित कार्रवाई की। गिरफ्तारी के लिए एक टीम बनाई गयी जिसके बाद छापेमारी कर उन्हें दबोचा गया। होटल से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है जिनकी पहचान लखीसराय निवासी नरेश कुमार और मुंगेर के रहने वाले दिनेश शाह के रूप में हुई है।
होटल से एक लाख 82 हजार 500 रुपये बरामद किया गया है वही कई जाली नोट भी बरामद किया गया है। इसके साथ की कागज का पैेकेट, प्लाइवेड का गुटका और नोट के आकार का सादा कागज पुलिस ने बरामद किया है। होटल से ये लोग नोट डबल करने के नाम पर लोगों को चूना लगा रहा है।
मुंगेर एसपी जेजे रेड्डी ने बताया की नोट डबलिंग के काम से गिरोफ्तार दोनों लोग जुड़े हुए थे जो होटल में रुककर ठगी का काम करते थे। ये लोगों को फंसा उनके असली नोट के बदले दोगुना जाली नोट देने का बहाने पैसे ले उसके बदले ऊपर नोट और नीचे नोट साइज का ्लाइवुड का गुटका और सदा कागज का बंडल बना थमा देता था और जब लोग उस बंडल को बाद में खोलकर देखते थे तो पता चलता था वे लोग ठगी के शिकार हो गए। इससे पहले धंधेबाज के द्वारा फंसाए गए लोगों को एक असली नोट यह कह के चलाने दिया जाता है कि वो जाली है और बाजार में वो आसानी से चल जाता है। जिसके बाद जब यह विश्वास हो जाता है तब वो इन नोट डबलिंग गिरोह के फेर में फंस कर अपना नुकसान करवा बैठते हैं।