5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, जानें कब होगी वोटिंग और काउंटिंग चंद मिनटों में पैसा डबल, 100 लाओ, 200 पाओ! मुजफ्फरपुर जंक्शन पर रेल यात्री से बड़ी ठगी पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजे सुधीर सिंह गिरफ्तार, यूपी-बिहार की सीमा पर पुलिस ने पकड़ा; क्या है मामला? पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजे सुधीर सिंह गिरफ्तार, यूपी-बिहार की सीमा पर पुलिस ने पकड़ा; क्या है मामला? पटना में 7 करोड़ की ब्राउन शुगर और हेरोइन के साथ स्मगलर अरेस्ट, नशे के कारोबार से बनाई अकूत संपत्ति पटना में 7 करोड़ की ब्राउन शुगर और हेरोइन के साथ स्मगलर अरेस्ट, नशे के कारोबार से बनाई अकूत संपत्ति मोबाइल पर लड़के से बात करने की सजा: सनकी बाप ने बेटी को मौत के घाट उतारा, हंसिया से काट डाला गला टॉप पर पहुंचने के लिए सख्ती! बिहार के इस रेल मंडल ने वसूला लाखों का जुर्माना, हजारों यात्रियों की जेब हुई ढीली IPL 2026 Captains List: 10 टीमों के कप्तान कौन, हार्दिक पांड्या, रुतुराज गायकवाड़, ऋषभ पंत समेत पूरी लिस्ट Bihar Crime News: पुलिस टीम पर हमला करने वाले दो आरोपी अरेस्ट, शराब तस्कर को भी किया गिरफ्तार
17-Apr-2022 11:44 AM
PATNA : बोचहां का चुनाव परिणाम सामने आ चुका है. आरजेडी के अमर पासवान ने जीत हासिल की है. लेकिन इस सीट पर कांग्रेस ने जिस उम्मीदवार को मैदान में उतारा उसे नोटा से भी कम वोट हासिल हुए. बिहार कांग्रेस की मिट्टी पलीद हो गई क्योंकि नोटा के सामने कांग्रेसी कैंडिडेट की नाक कट गई. आपको बता दें कि तारापुर और कुशेश्वर विधानसभा सीट पर जब चुनाव हुए थे तो कांग्रेस ने महा गठबंधन से अलग जाकर उम्मीदवार उतारा था. इसी तर्ज पर बोचहां में भी कांग्रेस ने उम्मीदवार उतारा लेकिन उनके उम्मीदवार की स्थिति इतनी खराब हुई कि नोटा में पड़े कुल वोटों से भी कम वोट कांग्रेस कैंडिडेट को मिले.
आपको बता दें कि बोचहां में जब मतगणना का काम पूरा हुआ तो नोटा में कुल 2966 वोट पड़े. जबकि कांग्रेस के उम्मीदवार तरुण चौधरी को केवल 1336 वोट हासिल हुए. आरजेडी के उम्मीदवार अमर पासवान को जहां 48.52 फ़ीसदी वोट मिले. वहीं कांग्रेस के उम्मीदवार तरुण चौधरी को केवल 0.79 फ़ीसदी वोट ही हासिल हुए. कांग्रेस की फजीहत के बाद पार्टी के अंदर एक बार फिर से घमासान तेज हो गया है. एक तरफ प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व ने अपने उम्मीदवार की हार पर चुप्पी साध ली है तो वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस विधायक दल के नेता अजीत शर्मा ने कहा है कि कांग्रेस में अब सामूहिक जवाबदेही के साथ फैसला होना चाहिए.
अजीत शर्मा ने कहा है कि जिसे कांग्रेस की तरफ से उम्मीदवार बनाकर बोचहां में उतारा गया दरअसल वह कांग्रेस का उम्मीदवार था ही नहीं. वह पार्टी का नहीं पर्सनल कैंडिडेट था. हमसे इस बारे में कोई बातचीत पार्टी नेतृत्व ने नहीं की. ना किसी विधायक से चर्चा हुई और ना ही मुजफ्फरपुर के विधायक विजेंद्र चौधरी से भी इस मामले पर कोई बातचीत हुई. मुजफ्फरपुर के जिलाध्यक्ष तक को नहीं पता था कि बोचहां में किसे उम्मीदवार बनाया जा रहा है. जब हमारी कोई सलाह ही नहीं ली गई तो इसे कांग्रेस का उम्मीदवार कैसे कहा जा सकता है. आपको बता दें कि तरुण चौधरी को उम्मीदवार बनाए जाने के पीछे प्रभारी भक्त चरण दास और प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर मदन मोहन झा ही जवाब देंगे.