ब्रेकिंग न्यूज़

चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़ अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए तेज प्रताप यादव की पार्टी JJD में मिसेज इंडिया रनर-अप हुईं शामिल, कौन हैं मोनिका मनी जानिये? मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में अरवल में शिक्षक ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में शोक की लहर Fake Currency Racket: नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 6.44 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें

Home / news / कोरोना पर बिहार सरकार के हवाई दावों का सच: कोविड डेडिकेटेड अस्पताल के...

कोरोना पर बिहार सरकार के हवाई दावों का सच: कोविड डेडिकेटेड अस्पताल के अधीक्षक ने पद छोड़ने का भेजा पत्र, हॉस्पीटल में ऑक्सीजन ही नहीं है

18-Apr-2021 07:04 AM

PATNA : बिहार में कहर बरपा रहे कोरोना के बीच बिहार सरकार के हवाई दावों की कलई खुल गयी है. कोरोना के इलाज के लिए सरकार द्वारा बनाये गये सबसे प्रमुख कोविड डेडिकेटेड अस्पताल के अधीक्षक ने पद छोड़ने के लिए राज्य सरकार को चिट्ठी लिख दी है. अधीक्षक ने कहा है कि अस्पताल में ऑक्सीजन ही नहीं है, मरीज मरेंगे तो मुझे जिम्मेवार करार दिया जायेगा. इसलिए पहले ही पद छोड़ना चाहता हूं. अधीक्षक के इस पत्र ने सरकार के सारे दावों की पोल खोल दी है. नीतीश सरकार बार-बार ये मुनादी कर रही थी कि बिहार में ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं है.

NMCH के अधीक्षक ने पद छोड़ने के लिये पत्र लिखा

बिहार सरकार ने कोरोना के इलाज के लिए जिन अस्पतालों को चुना है उसमें नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल सबसे प्रमुख है. राज्य सरकार ने इस अस्पताल को कोविड डेडिकेटेड अस्पताल घोषित किया है. सरकार कह रही थी कि यहां कोरोना के इलाज के लिए सारी सुविधायें मौजूद है. लेकिन शनिवार को नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल के अधीक्षक ने बिहार के स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव को पत्र भेजकर सरकारी दावों को नंगा कर दिया है. 

पढ़िये अधीक्षक ने क्या लिखा है

नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल के अधीक्षक डॉ विनोद कुमार सिंह ने प्रधान सचिव को भेजे गये पत्र में लिखा है

“ मैं शिशु रोग विभाग, नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में विभागाध्यक्ष के पद पर पदस्थापित हूं साथ ही मुझे अधीक्षक, नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल का अतिरिक्त प्रभार 21 जुलाई 2020 को सौंपा गया. मैं उस दिन से अपने कर्तव्य का निर्वहन कर रहा हूं. लेकिन विगत कुछ दिनों से प्रशासन द्वारा नालंदा मेडिकल क़ॉलेज अस्पताल में ऑक्सीजन आपूर्तिकर्ता के भंडार पर नियंत्रण कर ऑक्सीजन सिलेंडर इस अस्पताल की जगह दूसरी जगह भेजा जा रहा है. इससे इस अस्पताल में ऑक्सीजन की भारी मात्रा में कमी आ रही है.”

news image

अधीक्षक ने अपने पत्र में आगे लिखा है

“मेरे अथक प्रयास के बावजूद भी ऑक्सीजन आपूर्ति में बाधा आ रही है. जिससे दर्जनों भर्ती मरीजों की जान जाने की संभावना बनी रहती है. मैं सशंकित हूं कि ऑक्सीजन की कमी से मरीजों की मृत्यु के पश्चात इसकी सारी जिम्मेवारी अधीक्षक, नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल पर डाल कर आरोप गठित करते हुए कार्यवाही की जायेगी. अतः समय रहते मुझे अधीक्षक के प्रभार से तत्काल प्रभाव से मुक्त किया जाये. इसके लिए मैं सदा आपका आभारी रहूंगा.”

अधीक्षक के इस पत्र ने कोरोना को लेकर बिहार में व्याप्त भीषण बदहाली को उजागर कर दिया. दरअसल कोरोना काल में बिहार में ऑक्सीजन के लिए हाहाकार मचा है. लेकिन हद ये है कि राज्य सरकार हर रोज ये दावा कर रही है कि बिहार में ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं है औऱ सरकार ने सारी व्यवस्था मुकम्मल कर ली है. बिहार के स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव हर रोज प्रेस कांफ्रेंस कर सारा सिस्टम दुरूस्त होने के दावे कर रहे हैं. लेकिन कोरोना के इलाज के लिए राज्य सरकार के सबसे प्रमुख अस्पताल NMCH के अधीक्षक ने सरकार के सारे दावे की कलई खोल दी है.

आलम ये है कि ऑक्सीजन नहीं मिलने के कारण पटना के निजी अस्पतालों ने मरीजों को भर्ती करना बंद कर दिया है. जो पहले से भर्ती मरीज हैं उन्हें भी अस्पताल छोडने को कहा जा रहा है. जब पटना में ये हाल ये है तो बिहार के दूसरे जिलों के हाल का सहज अंदाजा लगाया जा सकता