ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, इस बार EVM और फेशियल रिकग्निशन से होगी वोटिंग बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, इस बार EVM और फेशियल रिकग्निशन से होगी वोटिंग बिहार में रफ्तार का कहर: मॉर्निंग वॉक के दौरान पुलिस अधिकारी की कार ने दंपति को रौंदा, दोनों की मौके पर हुई मौत पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू

Home / news / नियोजित शिक्षकों की हड़ताल से स्कूल में लगा ताला, युवाओं ने मंदिर में...

नियोजित शिक्षकों की हड़ताल से स्कूल में लगा ताला, युवाओं ने मंदिर में लगायी पाठशाला

04-Mar-2020 08:20 PM

By Chandan Kumar

CHAPRA : नियोजित शिक्षकों की हड़ताल से बिहार में बच्चों की पढ़ाई-लिखाई ठप पड़ गयी है। स्कूलों में ताले लटक गये हैं। छोटे-छोटे बच्चों को अपनी पढ़ाई की बहुत चिंता तो नहीं है लेकिन बच्चों के मम्मी-पापा परेशान है कि आखिर उनके बच्चों के भविष्य का क्या होगा ? ऐसे में गांव के कुछ युवा उनके लिए भगवान की तरह अवतरित हुए हैं। इन युवाओं ने बच्चों की पढ़ाई-लिखाई का पूरा जिम्मा उठा लिया है, गांव के मंदिर में ही उन्होनें बच्चों की पाठशाला लगा ली है।


मशरक पश्चिमी पंचायत के सियरभुक्का गांव में महज एक स्कूल हैं उत्क्रमित मध्य विद्यालय जहां शिक्षकों की हड़ताल की वजह से ताला लटक रहा है। बच्चे इस उम्मीद में रोज स्कूल जाते हैं कि आज स्कूल खुल गया होगा । लेकिन बच्चों को निराशा ही हाथ लगती हैं। लेकिन अब उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं हैं। कहते हैं न कि अगर इरादे नेक हो तो मंजिलें खुद बनती चली जाती हैं। कुछ ऐसे ही इरादों ने बच्चों की पढ़ाई को बर्बाद होने से बचा लिया है। गांव के युवाओं ने बच्चों के पढ़ाई की कमान खुद अपने हाथ में ले ली है। इन युवाओं ने गांव के मंदिर में ही बच्चों को पढ़ाने का नेक काम शुरू कर दिया है।


गांव के ही युवकोआलोक सिंह,विवेक कुमार,रंजय सिंह,मिजी सिंह,बबलू सिंह,सोनू शर्मा, विपुल कुमार,नीरज कुमार,सूरज कुमार, रविरंजन कुमार और प्रेम कुमार शर्मा ने श्याम बिहारी सिंह की अगुवाई में बच्चों को पढ़ाना शुरू कर दिया है। उनका कहना है कि जब तक शिक्षकों की हड़ताल खत्म नहीं हो जाती वो बच्चों को पढ़ाते रहेंगे। बच्चों को पढ़ाई में पिछड़ने नहीं देंगे। इन युवाओं के जज्बे की तारीफ अब पूरा गांव कर रहा है। सभी खुले दिल इन युवाओं के पहल की सराहना कर रहे हैं।