बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, इस बार EVM और फेशियल रिकग्निशन से होगी वोटिंग बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, इस बार EVM और फेशियल रिकग्निशन से होगी वोटिंग बिहार में रफ्तार का कहर: मॉर्निंग वॉक के दौरान पुलिस अधिकारी की कार ने दंपति को रौंदा, दोनों की मौके पर हुई मौत पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू
28-Feb-2020 02:44 PM
By Ranjan Kumar
SASARAM : नन्ही नवीरा बोल उठी मुझे मम्मी की तरह 'नियोजित शिक्षक' नहीं नानी की तरह 'नियमित शिक्षक' बनना है। नवीरा अपनी मम्मी के साथ हड़ताली शिक्षकों के बीच पहुंची तो कहा कि नानी को जितना पेंशन मिलता है मम्मी को उतना वेतन भी नहीं मिलता। मैं भी शिक्षक बनना चाहती हूं पर मम्मी नहीं नानी की तरह बनूंगी। नन्ही नवीरा की बातों ने नियोजित शिक्षकों के दर्द को उजागर कर दिया।शिक्षकों के बच्चों के साथ-साथ पहुंचे पूरा परिवार हक की लड़ाई में कूद गया है।
समान काम समान वेतन और समान सेवा शर्त समेत सात सूत्री मांगों के लिए अनिश्चित कालीन हड़ताल पर उतरे नियोजित शिक्षकों की हड़ताल के दौरान रोहतास जिला के करगहर प्रखंड कार्यालय पर आज विरोध में शिक्षकों के साथ-साथ उनका पूरा परिवार उतर गया। किसी के माता-पिता तो किसी के बच्चें तो कोई भाई-बहन के साथ पहुंचा था। बच्चों ने नीतीश अंकल से अपने मम्मी-पापा के लिए नीतीश अंकल से गुहार लगायी। बच्चों ने कहा कि ये हमारे भविष्य का सवाल है।
नन्ही नवीरा अपने मम्मी के साथ पहुंची थी। उसकी बातों ने सभी को आकर्षित किया। बोली मेरी मम्मी भी टीचर है नानी भी लेकिन मम्मी नियोजित शिक्षक है और नानी नियमित शिक्षक हैं। मैं भी बड़ी होकर शिक्षक बनूंगी लेकिन मम्मी की तरह नहीं नानी की तरह बनना है मुझे। नानी को जितना पेंशन मिलता है उतना तो मम्मी को वेतन नहीं मिलता। मम्मी को कम वेतन मिलने से हमारा भविष्य भी खतरे में हैं। वहीं विरोध कर रही महिला शिक्षकों ने कहा कि कम वेतन मिलने से उनके संयुक्त परिवार पर खतरा पैदा हो गया है। इतने कम वेतन में संयुक्त परिवार का बोझ उठाना मुश्किल हो गया है।