ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान

नियोजित शिक्षकों का अजब-गजब विरोध, पहले बीजेपी विधायक का घर घेरा फिर वहीं किया भोज

01-Mar-2020 04:57 PM

By Awnish

MOTIHARI : पूरे बिहार में हड़ताली नियोजित शिक्षकों ने आज अपने-अपने क्षेत्र के स्थानीय विधायकों का घेराव कर सरकार के खिलाफ अपना विरोध जताया। 'समान काम समान वेतन और समान सेवा शर्त' सहित सात सूत्री मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ शिक्षकों ने मोर्चा खोल रखा है।शिक्षकों के विरोध के बीच आज जिले में बिल्कुल एक अनोखा मामला सामने आया। शिक्षकों ने विधायक के घर की घेराबंदी के बाद वहीं स्वादिष्ट भोज का मजा लिय़ा।

news image

हड़ताली शिक्षक अपने तय कार्यक्रम के मुताबिक पहले तो स्थानीय बीजेपी विधायक के घर पहुंचे उनके आवास का घेराव किया और सरकार के खिलाफ का ज्ञापन भी विधायक जी को सौंपा। यहां तक तो सबकुछ ठीक था लेकिन उसके बाद जो कुछ हुआ वो बड़ी तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। शिक्षकों ने विरोध के बाद विधायक जी के आवास पर स्वादिष्ठ भोज का खूब लुफ्त उठाया। अब शिक्षकों के भोज की तस्वीर खूब वायरल हो रही है।

news image

कल्याणपुर विधायक द्वारा ज्ञापन देने पहुचे शिक्षकों के लिए भोज का आयोजन किया गया।बताया जा रहा है कि इसमें चकिया,कल्याणपुर समेत कई प्रखंड के शिक्षकों ने शिरकत किया। अब शिक्षकों की इस तस्वीर पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं। ट्रोलरों का कहना है कि बच्चों का भविष्य अंधकारमय कर भोज का आनंद ले रहे हैं।