ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका करगिल में ड्यूटी के दौरान पश्चिम चंपारण का ‘अग्निवीर’ मनीष शहीद, गांव में शोक की लहर गैस किल्लत की चर्चा के बीच मुंगेर में बढ़ी इंडक्शन चूल्हों की मांग, दुकानों पर उमड़ रहे ग्राहक गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा बिहार में बेखौफ हुए अपराधी! घर से गायब युवक का सड़क किनारे मिला शव, परिजनों ने लगाया यह आरोप ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल

नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम के बाद अचानक जहानाबाद पहुंचे के के पाठक, शिक्षकों को दरी पर बैठा देख भड़का गुस्सा

03-Nov-2023 07:44 AM

By Ajit Kumar

बिहार में कल नए बाहर शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिया गया। इस  कार्यक्रम के दौरान भी नए बहाल शिक्षकों में के के पाठक को लेकर काफी उत्साह नजर आई। केके पाठक जैसे ही मंच पर पहुंचे नवनियुक्त शिक्षकों ने तालियों की गूंज से उनका स्वागत किया। उसके बाद सीएम नीतीश कुमार ने जब पाठक जी कहकर संबोधित किया तब भी नए बहाल टीचरों ने खूब तालियां बजाई। वही इस नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम के समाप्त होते ही के पाठक एक बार फिर से औचक निरीक्षण करने पहुंच गए।


दरअसल, के के पाठक गुरुवार शाम औचक निरीक्षण के लिए जहानाबाद पहुंचे। उन्होंने जहानाबाद जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) का औचक निरीक्षण किया। औचक निरीक्षण के दौरान केके पाठक ने शिक्षकों को दरी पर बैठाकर ट्रेनिंग देने और लैब में कम कंप्यूटर होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने डीएम रिची पांडे को निर्देश दिया कि यथाशीघ्र यहां पर 50 से अधिक कंप्यूटर लगाए जाएं और फर्नीचर की भी व्यवस्था की जाए।


मिली जानकारी के अनुसार, के के पाठक गुरुवार शाम करीब आठ  बजे औचक निरीक्षण के लिए जहानाबाद के हुलासगंज पहुंच गए। उन्होंने जहानाबाद जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने डीईओ रौशन आरा को प्रस्तावित डायट कॉलेज को एनसीटीई से मंजूरी दिलाने के लिए व्यवस्था सुधार और जरूरी कागजी प्रक्रिया को पूरा करने का निर्देश दिया। के के पाठक ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को प्रशिक्षुओं की संख्या को बढ़ाने और कॉलेज के खाली कमरों का इस्तेमाल आवासन के लिए करने का भी निर्देश दिया।


उधर, औचक निरीक्षण के दौरान के के पाठक ने शिक्षकों को दरी पर बैठाकर ट्रेनिंग देने और लैब में कम कंप्यूटर होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने डीएम रिची पांडे को निर्देश दिया कि यथाशीघ्र यहां पर 50 से अधिक कंप्यूटर लगाए जाएं और फर्नीचर की भी व्यवस्था की जाए। इसके साथ ही डायट कॉलेज में चारदिवारी निर्माण और प्लास्टिक की थैली और गंदगी फैलाने की शिकायत पर केके पाठक ने मेस संचालक पर जुर्माना लगाने का निर्देश दिया। उन्होंने भरोसा दिया कि शीघ्र ही चारदिवारी बन जाएगी।