ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारी तेज, इनको सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी; प्रशासन अलर्ट मोड में Bihar job update : बिहार में नौकरी पर सरकार सख्त, अब सभी विभाग को हर महीने देना होगा पूरा हिसाब-किताब; जारी हुआ आदेश Bihar Politics : सस्पेंस हुआ खत्म ! जानिए कौन होंगे बिहार के नए 'चौधरी'', CM नीतीश के बाद अब मंत्री ने भी किया कंफर्म; 20 साल बाद बिहार को मिलेगा नया 'सम्राट' Patna Ring Road : पटना रिंग रोड से शहर में ट्रैफिक जाम कम होगा, इस सड़क का मानसून के बाद होगा निर्माण गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक”

Home / news / नीतीश - तेजस्वी सरकार की नियत में खोट, बोले मोदी के मंत्री ....पूरे...

नीतीश - तेजस्वी सरकार की नियत में खोट, बोले मोदी के मंत्री ....पूरे बिहार में भय का वातावरण, जंगलराज पार्ट -2 की वापसी

23-Dec-2023 11:43 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार में अपराधियों का तांडव लागतार बढ़ ही रहा है। राज्य के अंदर बढ़ते अपराध को लेकर विपक्षी दलों के तरफ से लगातार सवाल उठाए जा रहे हैं। नीतीश - तेजस्वी की इस सरकार को जंगलराज -2 से तुलना किया जा रहा है। ऐसे में अब एक बार फिर से भाजपा के केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने भी सवाल उठाया है। इन्होंने कहा है कि - बिहार सरकार के नियत में ही खोट है। इस वजह से यहां अपराध बढ़ रहा है। 

 

दरअसल, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने बिहार सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि- इस सरकार के नियत में ही खोट है। यहां अपराधियों को संरक्षण देना पुराना काम रहा है। जब से नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव की साझा सरकार बनी है उस समय से विधि व्यवस्था बिल्कुल चौपट हो गई है। आज राज्य के अंदर आम जनता से लेकर पुलिस वाले कोई भी सुरक्षित नहीं है। 


इसके आगे उन्होंने कहा कि- यहां जो भी शराब के धंधे में शामिल है हकीकत में उसे सरकार का सहयोग हासिल होता है। इसलिए उनका मंसूबा इतना बढ़ता है कि पुलिस वालों को भी कुचलने से पीछे नहीं हटते हैं। राज्य में शराब माफिया के कारण ही बिल्कुल अराजक स्थिति हो गई है। आज पुरे बिहार में भय का वातावरण है। बिहार से भारी मात्रा में पलायन हो रहा है। 


इसके अलावा नित्यानंद राय ने कहा कि जहां भी कांग्रेस या विपक्ष की सरकार है। वहां तुष्टिकरण के नीति के तहत चलती है और जिसका परिणाम देश पहले भुगत चुका है देश अब भुगतना नही चाहता है। वहीं, तेजस्वी और सीएम नीतीश के मुलाकात और सीट शेयरिंग को लेकर नित्यानंद राय ने कहा सीट शेयरिंग हो या ना हो उनका विषय है।