पटना की निशिका श्री बनीं बिहार बोर्ड कॉमर्स की तीसरी टॉपर, सुकृष्णा कॉमर्स अकेडमी ने किया सम्मानित अरवल को नीतीश ने दिया बड़ा तोहफा: 150 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास जेल से छूटने के बाद बोले अनंत सिंह, 4 किलोमीटर दूर खड़े थे फिर भी मुझे फंसाया गया अब फेक खबरों का खेल खत्म! गूगल का यह जबरदस्त टूल बताएगा सच और झूठ की पूरी कहानी, जानिए नया अपडेट बंद कमरे में चल रहा था गंदा काम: नशे की हालत में चौकीदार और मालिक समेत तीन युवतियां गिरफ्तार Bihar News: पेपर लीक कांड के मास्टरमाइंड संजीव मुखिया का दाहिना हाथ 'मुखिया' गिरफ्तार, दर्जनों खेल में था शामिल, EOU ने पटना से किया अरेस्ट... पिता की सिलाई मशीन से बुना सपना, बेटी शाजिया ने किया साकार: आर्ट्स में बिहार की तीसरी टॉपर बनकर रचा इतिहास पति-पत्नी और वो का मामला: मास्टर के प्यार में पागल बीवी ने पति का घोंट डाला गला, इलाके में मचा हड़कंप बगहा की नासरीन प्रवीण बनीं बिहार आर्ट्स की थर्ड टॉपर, उत्तर बिहार में रहीं अव्वल Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर
19-Feb-2022 05:37 PM
DESK: बिहार में होने वाले MLC चुनाव को लेकर वीआईपी यानी विकासशील इंसान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि सभी सीटों पर वीआईपी अपना उम्मीदवार उतारेगी। यही नहीं मुकेश सहनी ने यह भी कहा कि जेडीयू के खिलाफ भी वे उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतारेंगे।
बिहार सरकार में मंत्री और विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के मुखिया मुकेश सहनी फिलहाल उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में लगे हुए है। उनका पूरा ध्यान यूपी चुनाव पर है। आगरा में चुनाव प्रचार करने के बाद मुकेश दिल्ली गये जहां संयोगवश बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उनकी मुलाकात हो गयी। आपकों बता दे कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली दौरे पर हैं और बिहार सदन में रुके हुए है। दिल्ली के बिहार सदन में जाकर मंत्री मुकेश सहनी ने उनसे मुलाकात की।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने के बाद जब उनसे मीडिया ने मिलने का कारण जानने की कोशिश की। तब मुकेश सहनी ने बताया कि वे विभाग और सरकार से संबंधित मामलों पर चर्चा के लिए मिले थे। जब मीडिया ने पूछा कि आपकी पार्टी विधान परिषद का चुनाव कितने सीटों पर लड़ेगी। इस सवाल का जवाब देते हुए मुकेश सहनी ने कहा कि वे सभी सीटों पर उम्मीदवार उतारेंगे।
इसी बीच उन्होंने यह भी कहा कि एमएलसी चुनाव में जेडीयू के खिलाफ भी उनकी पार्टी वीआईपी उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारेंगी। इस दौरान यदि जेडीयू या किसी अन्य पार्टी का प्रत्याशी चुनाव हार जाता है तो इसमें उनकी गलती नहीं है। फिलहाल उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करने का काम किया जा रहा है।