ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी मुशहरी में जन संवाद में फूटा जनाक्रोश: विधायक बेबी कुमारी ने दिया अल्टीमेटम, भ्रष्टाचार बंद करो वरना होगी कार्रवाई मुजफ्फरपुर: कल इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, मेंटेनेंस को लेकर विभाग ने जारी किया अलर्ट लाइव रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार पर मिसाइल हमला, बाल-बाल बची जान, देखिये वायरल वीडियो

Home / news / नीतीश सरकार के मंत्री का कोरोना ज्ञान, चीन और पश्चिमी देशों के पाप...

नीतीश सरकार के मंत्री का कोरोना ज्ञान, चीन और पश्चिमी देशों के पाप का है नतीजा

15-Mar-2020 09:15 AM

PATNA : कोरोना वायरस को लेकर हर कोई अपने-अपने तरीके से बयानबाजी कर रहा है. कोई सतर्कता और बचाव पर राय दे रहा है, तो कोई इसके कारण की विवेचना कर रहा है, लेकिन बिहार सरकार के मंत्री और बीजेपी नेता विजय कुमार सिन्हा ने कोरोना वायरस को चीन और पश्चिमी देशों के पाप का नतीजा करार दिया है.


बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय के बाद कोरोनावायरस को लेकर नीतीश कैबिनेट के मंत्री विजय कुमार सिंह का बयान चौंकाने वाला है. जहां एक ओर देश में मरीजों की संख्या 100 के पार हो चली है. वहीं दूसरी ओर नेताओं की ओर से कोरोना पर भी पॉलिटिक्स जारी है. शनिवार के दिन खुद बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय सरकार के निर्देशों की धज्जियां उड़ाते दिखे थे. मंगल पांडेय रोहतास में कोर कमिटी की बैठक में भाग लेकर संगठनात्मक चर्चा किये. जिसमें कई कार्यकर्ता और बीजेपी के स्थानीय नेता शामिल हुए. जबकि सरकार की ओर से इस प्रकार के कार्यक्रमों पर रोक लगाई गई है. 


नीतीश कैबिनेट में श्रम संसाधन मंत्री विजय कुमार सिन्हा की माने तो चीन और पश्चिमी देशों के पाप के कारण कोरोना का संक्रमण फ़ैल रहा है. विजय सिन्हा ने अपने सोशल मीडिया पर लिखा कि :कोरोना वायरस से डरने की जरूरत नहीं, सावधानी जागरूकता से रोके महामारी को। मानव जाति के लिए संकट पैदा करने वाले चाइना सहित सभी पाश्चात्य देशों का पाप का फल पूरे सृष्टि के हर जीव जंतु को भोगना पड़ रहा है. मां भारती के संतान मानवता की रक्षा के लिए एकजुटता के साथ मिलकर खड़े हो। खुद रहें सुरक्षित दूसरों को रखें सुरक्षित।"