बिहार में तेज रफ्तार कार गड्ढे में पलटी, दो इंजीनियरिंग छात्रों की मौत; तीन गंभीर रूप से घायल बिहार में तेज रफ्तार कार गड्ढे में पलटी, दो इंजीनियरिंग छात्रों की मौत; तीन गंभीर रूप से घायल पटना में चैती छठ की तैयारियां तेज, DM ने गंगा घाटों का किया निरीक्षण; चार दिनों तक नाव परिचालन पर रोक पटना में चैती छठ की तैयारियां तेज, DM ने गंगा घाटों का किया निरीक्षण; चार दिनों तक नाव परिचालन पर रोक नीले ड्रम का खौफ देखिये: डर के कारण पति ने बीवी का हाथ उसके लवर को सौंप दिया, कहा..जान है तो जहान है बिहार में साइबर ठगी का बड़ा खुलासा, म्यूल बैंक अकाउंट से चल रहा था फर्जीवाड़े का खेल, 31 सिम और 8 ATM कार्ड के साथ युवक गिरफ्तार Weather Alert: बिहार में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 38 जिलों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट; जानिए.. अपने शहर का हाल Weather Alert: बिहार में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 38 जिलों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट; जानिए.. अपने शहर का हाल BIHAR NEWS : अब घर बैठे बदलें अपना LPG वितरक, लेट सेवा देने वालों की छुट्टी पक्की! जानिए क्या है सबसे आसान तरीका बिहार में हादसे की शिकार हुई तेज रफ्तार बस, यात्रियों में मची चीख-पुकार; दर्जनभर से अधिक लोग घायल
04-Jun-2020 06:03 AM
PATNA : बिहार सरकार राज्य के माध्यमिक उच्च माध्यमिक स्कूलों में नेतृत्व 30 हजार शिक्षकों को जल्द ही नियोजन पत्र जारी करेगी। कोरोना संकट के कारण चयनित अभ्यर्थियों को नियोजन पत्र नहीं दिया जा सका था लेकिन अब शिक्षा विभाग इस संबंध में शीघ्र कार्यक्रम तय करने का फैसला किया है।
शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा ने कहा है कि सरकार जल्द ही चयनित अभ्यर्थियों को नियोजन पत्र जारी करेगी। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय को इस संबंध में कार्यक्रम तय करने का निर्देश दिया जा चुका है और चयनित अभ्यर्थियों को जल्द ही इस संबंध में जानकारी भी दे दी जाएगी। शिक्षा मंत्री ने कहा है कि विभाग राज्य की सभी पंचायतों में 9 वीं की पढ़ाई शुरू करने की तैयारी में है स्थिति सामान्य होते ही शिक्षा व्यवस्था को बहाल किया जाएगा। ऐसे में माध्यमिक उच्च माध्यमिक स्कूलों को 30 हजार शिक्षक मिलेंगे तो एजुकेशन सिस्टम को ताकत मिलेगी।
शिक्षा मंत्री ने कहा है कि करीब 37 हजार पदों के लिए होने वाली एसटीइटी के आयोजन की तिथि भी जल्द घोषित की जाएगी। आपको बता दें कि माध्यमिक, उच्च माध्यमिक विद्यालयों में छठे चरण के शिक्षक नियोजन की प्रक्रिया बीते साल 29 जुलाई को शुरू की गई थी जिसके बाद कई बार शेड्यूल में बदलाव भी किया गया।