ब्रेकिंग न्यूज़

मोदी सरकार "चींटी पर तोप चला रही हैं, आरजेडी सांसद का बड़ा बयान, कहा..बीमारी कैंसर की है और इलाज सिरदर्द का कर रहे है रेरा बिहार ने बिल्डरों को दी सख्त चेतावनी: अब अधूरे दस्तावेज़ पर नहीं होगा प्रोजेक्ट का रजिस्ट्रेशन पटना-गया के बीच एक जोड़ी पैसेंजर स्पेशल ट्रेन की शुरुआत, सभी स्टेशनों पर रुकेगी रेल यात्रियों को बड़ी राहत: बरौनी-नई दिल्ली और दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार सरकार की गलत नीतियों का खामियाजा देश भुगत रहा: मुकेश सहनी का केंद्र पर हमला chaiti chhath 2026: सूर्योपासना के दूसरे दिन छठ व्रतियों ने किया खरना पूजा, 36 घंटे की निर्जला व्रत की हुई शुरुआत सुकृष्णा कॉमर्स अकेडमी के बच्चों ने इंटर एग्जाम में लहराया परचम, लगातार दूसरी बार बने बिहार टॉपर अरवल को नीतीश ने दिया बड़ा तोहफा: 150 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास जेल से छूटने के बाद बोले अनंत सिंह, 4 किलोमीटर दूर खड़े थे फिर भी मुझे फंसाया गया अब फेक खबरों का खेल खत्म! गूगल का यह जबरदस्त टूल बताएगा सच और झूठ की पूरी कहानी, जानिए नया अपडेट

Home / news / नीतीश राज में विधायकों को सम्मान नहीं, बिहार विधानसभा में उठा मामला

नीतीश राज में विधायकों को सम्मान नहीं, बिहार विधानसभा में उठा मामला

04-Mar-2022 12:07 PM

PATNA :  सरकारी कार्यक्रमों में उद्घाटन और शिलान्यास में विधायकों को नहीं बुलाया जाने का मामला आज सदन में उठाया गया. राजद विधायक ललित यादव सहित विपक्ष के कई विधायकों ने सवाल उठाया. इस पर जवाब देते हुए स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने कहा कि सरकार ने इसके लिए सख्त निर्देश पहले से विभाग के अधिकारियों को दे रखा है कि कहीं भी कार्यक्रम हो तो वहां स्थानीय सांसद और विधायक को जरूर जानकारी दी जाए.


विधानसभा अध्यक्ष विजय सिन्हा ने कहा कि इस मामले में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पहले ही स्पष्ट निर्देश दिया है कि कहीं भी उद्घाटन शिलान्यास में स्थानीय विधायक और सांसद को जरूर दिया जाएगा.प्रोटोकॉल का पालन हो इसके लिए पत्र सभी विभाग के अधिकारियों को दिया जा चुका है.


वहीं उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने इस मामले पर कहा कि उद्घाटन, शिलान्यास और अन्य विशेष अवसरों पर सभी विधायकों और सांसदों को बुलाने की परंपरा है जहां भी गड़बड़ी होगी सरकार इस मामले में कार्रवाई करेगी.


बता दें कि इससे पहले बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र में भी यह मुद्दा उठा था. तब मुख्यमंत्री ने कहा था कि हमने बहुत पहले ही सभी विभाग को दिशा-निर्देश दे रखा है कि किसी भी सरकारी कार्यक्रमों में सभी स्थानीय विधायक, विधान पार्षद और सांसद को आमंत्रित किया जाए और उन्हें इसकी सूचना पहले ही दे दी जाए. जो उपस्थित होना चाहें उनका नाम भी शिलापट पर लिख दिया जाए.