Bihar News: नए सत्र में बिहार के पांच सौ से अधिक मॉडल स्कूलों में शुरू होगी पढ़ाई, NEET-JEE की तैयारी पर फोकस Bihar News: नए सत्र में बिहार के पांच सौ से अधिक मॉडल स्कूलों में शुरू होगी पढ़ाई, NEET-JEE की तैयारी पर फोकस मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे पर गंभीर आरोप लगाने वाले पूर्व IPS के घर रेड, FIR दर्ज INDIA POST GDS 2026: 10वीं पास युवाओं के लिए बड़ा मौका, 28,686 पदों पर भर्ती, बिना परीक्षा मिलेगी सरकारी नौकरी Bihar Crime News: चर्चित मर्डर केस में CPI (ML) नेता जितेंद्र पासवान को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने लगाया इतना जुर्माना Bihar Crime News: चर्चित मर्डर केस में CPI (ML) नेता जितेंद्र पासवान को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने लगाया इतना जुर्माना राजस्व प्रशासन में पारदर्शिता की नई पहल: ‘पत्थर पर लकीर’ लक्ष्य के साथ आगे बढ़ा बिहार BIHAR NEWS: बिहार की बेटी ने किया कमाल: BSF में चयनित होकर बदली सामाजिक सोंच, 3 पीढ़ियों तक नहीं थी सरकारी नौकरी Bihar Crime News: मधुबनी में अबतक की सबसे बड़ी डकैती, पूर्व प्रिंसिपल के घर से दो करोड़ से अधिक की संपत्ति लूट ले गए बदमाश Bihar Crime News: मधुबनी में अबतक की सबसे बड़ी डकैती, पूर्व प्रिंसिपल के घर से दो करोड़ से अधिक की संपत्ति लूट ले गए बदमाश
14-Apr-2023 03:16 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बार फिर अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं को पहले वाले राज की याद दिलायी है. पटना में जेडीयू के आंबेडकर जयंती समारोह में नीतीश ने कहा-पहले बिहार की क्या हालत थी और मेरे आने के बाद क्या हो गया. पार्टी के कार्यकर्ताओं को लोगों को ये बातें जाकर बतानी चाहिये. नीतीश कुमार ने अपनी पार्टी के नेताओं को कहा-साथ में चाहे बीजेपी हो या राजद, कार्यक्रम मैं तय करता हूं. ये लोग उसी कार्यक्रम को मानते हैं.
नीतीश कुमार जेडीयू द्वारा आय़ोजित आंबेडकर जयंती समारोह में बोल रहे थे. जेडीयू के प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में नीतीश बोले-“पहले का क्या हाल था बिहार का औऱ अब क्या हाल है? यहां महिलायें बैठी हुई हैं, अब महिलाओं को देख रहे हैं सब जगह, कितनी अच्छी लगती हैं. पहले महिलाओं की स्थिति कितनी खराब रहती थी. कैसी स्थिति थी औऱ अब कैसा लगता है. कोई इन बातों को याद करेगा कि कब क्या किया गया औऱ किसने सबके उत्थान के लिए काम किया. गरीब-गुरबा लोगों का हाल देख लीजिये. गांव में जो लोग रहता था, पहले क्या हालत थी, अब सब की स्थिति कैसी हो गयी.”
नीतीश ने अपनी पार्टी के नेताओं से कहा-“हम लोग कितना काम किये हैं, इसकी चर्चा लोगों के बीच जाकर जरूर करियेगा. पहले कितने लोग पढते थे, अब कितने लोग पढ़ रहे हैं. पहले क्या हालत थी और अब क्या हाल है. राज्य सरकार ने जो कुछ किया है, उसमें कुछ केंद्र से नहीं हुआ है.”
BJP और RJD दोनों मेरी ही पॉलिसी पर चलती है
नीतीश ने कहा कि जो मेरे साथ था. 2005 से बीजेपी हमारे साथ में थी तो हमने जो कार्यक्रम घोषित किया उसी पर काम हुआ. 2010 में भी हमने जो कार्यक्रम घोषित किया उसी पर काम हुआ. 2015 में राजद हमारे साथ थी जो आज भी हमारे साथ है तो उस वक्त हमने 7 निश्चय घोषित किया था. उसे राजद ने भी माना और जब 2017 में भाजपा साथ में आयी तो उसने भी माना. फिर हमने 2020 में 7 निश्चय-2 किया. भाजपा अलग हो गयी तो जो साथ में आये वे भी मान गये. नीतीश बोले-ये लोग क्या करते हैं. कार्यक्रम तय हम न करते हैं, उसी पर काम होता है. इ लोग क्या करते हैं, लेकिन आजकल कुछ न कुछ बोलना है. जो भी काम होता है, वह हम करते हैं लेकिन लोगों के बीच भ्रम पैदा करने के लिए अफवाह फैलायी जाती है.