ब्रेकिंग न्यूज़

खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त

Home / news / नीतीश ने अपनाया ममता का दमन मॉडल: सुशील मोदी बोले- BJP कार्यकर्ता की...

नीतीश ने अपनाया ममता का दमन मॉडल: सुशील मोदी बोले- BJP कार्यकर्ता की मौत पर झूठ बोल रही सरकार

14-Jul-2023 07:25 PM

By FIRST BIHAR

PATNA: विधानसभा मार्च के दौरान बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं के ऊपर हुए पुलिस लाठीचार्ज को लेकर बिहार का सियासी पारा चरम पर पहुंच गया है। बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और बीजेपी सांसद सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि नीतीश कुमार ने पश्चिम बंगाल की व्यापक चुनावी हिंसा और विपक्षी कार्यकर्ताओं की हत्या का मौन समर्थन करते हुए वही हथकंडा बिहार में अपना लिया है।


सुशील मोदी ने कहा कि गुरुवार के विधानसभा मार्च के दौरान लाठीचार्ज से भाजपा कार्यकर्ता की मौत और 100 से ज्यादा कार्यकर्ताओं का जख्मी होना इसका प्रमाण है कि नीतीश कुमार ने ममता बनर्जी का दमन मॉडल अपना लिया है। विधानसभा मार्च के दौरान न एक पत्थर चला, न कहीं तोड़फोड़ हुई और न प्रदर्शनकारियों ने किसी पर हमला किया। इसके बावजूद बिना किसी उकसावे के पुलिस ने बर्बर लाठीचार्ज किया।


उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी की तरह नीतीश कुमार विपक्षी कार्यकर्ताओं को पुलिस की लाठी से डराना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि लाठीचार्ज से भाजपा कार्यकर्ता विजय कुमार सिंह की मौत पर पुलिस झूठ बोल रही है और राजद-जदयू के लोग उसी को सही बता रहे हैं। उन्होंने कहा कि पटना के एसएसपी का यह बयान गलत है कि अनुमति केवल सभा करने की थी। यदि ऐसा था, तो गांधी मैदान से डाक बंगला जाने ही क्यों दिया गया।