Bihar News: नए सत्र में बिहार के पांच सौ से अधिक मॉडल स्कूलों में शुरू होगी पढ़ाई, NEET-JEE की तैयारी पर फोकस Bihar News: नए सत्र में बिहार के पांच सौ से अधिक मॉडल स्कूलों में शुरू होगी पढ़ाई, NEET-JEE की तैयारी पर फोकस मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे पर गंभीर आरोप लगाने वाले पूर्व IPS के घर रेड, FIR दर्ज INDIA POST GDS 2026: 10वीं पास युवाओं के लिए बड़ा मौका, 28,686 पदों पर भर्ती, बिना परीक्षा मिलेगी सरकारी नौकरी Bihar Crime News: चर्चित मर्डर केस में CPI (ML) नेता जितेंद्र पासवान को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने लगाया इतना जुर्माना Bihar Crime News: चर्चित मर्डर केस में CPI (ML) नेता जितेंद्र पासवान को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने लगाया इतना जुर्माना राजस्व प्रशासन में पारदर्शिता की नई पहल: ‘पत्थर पर लकीर’ लक्ष्य के साथ आगे बढ़ा बिहार BIHAR NEWS: बिहार की बेटी ने किया कमाल: BSF में चयनित होकर बदली सामाजिक सोंच, 3 पीढ़ियों तक नहीं थी सरकारी नौकरी Bihar Crime News: मधुबनी में अबतक की सबसे बड़ी डकैती, पूर्व प्रिंसिपल के घर से दो करोड़ से अधिक की संपत्ति लूट ले गए बदमाश Bihar Crime News: मधुबनी में अबतक की सबसे बड़ी डकैती, पूर्व प्रिंसिपल के घर से दो करोड़ से अधिक की संपत्ति लूट ले गए बदमाश
20-Aug-2022 05:20 AM
PATNA: BJP से नाता तोड़ कर राजद के साथ जाने की बेचैनी में नीतीश कुमार ने कौन-कौन से समझौते किये हैं इसकी कहानियां सामने आने लगी हैं. 2015 में नीतीश कुमार औऱ राजद की सरकार की सारी रूपरेखा तय करने वाले प्रशांत किशोर ने बडी पोल खोली है. प्रशांत किशोर ने कहा है-2015 में जब जेडीयू, राजद औऱ कांग्रेस की साझा सरकार बनी थी तो नीतीश ने राजद के कई दागियों को मंत्री नहीं बनाने का वीटो लगा दिया था. 2022 में वही सारे दागी चेहरे मंत्री बन गये हैं.
बता दें कि 2015 में जेडीयू, राजद औऱ कांग्रेस की साझा सरकार बनाने में प्रशांत किशोर ने बेहद अहम रोल निभाया था. प्रशांत किशोर तब नीतीश कुमार के साथ उनके घर में रहते थे. ये जगजाहिर है कि तब प्रशांत किशोर ही नीतीश कुमार के दूत बनकर लालू यादव से बात करते थे. 2015 में जेडीयू और राजद में सत्ता के बंटवारे का फार्मूला प्रशांत किशोर ने ही तय कराया था.
नीतीश के यू-टर्न की कहानी
प्रशांत किशोर अब चुनावी रणनीतिकार से राजनेता बन गये हैं. वे बिहार के दौरे पर हैं. शुक्रवार को दरभंगा पहुंचे प्रशांत किशोर से पत्रकारों ने नीतीश सरकार के दागी मंत्रियों को लेकर सवाल पूछा. प्रशांत किशोर ने कहा- ऐसे कई नेता थे जिन्हें 2015 में राजद की ओर से मंत्री बनाने की कोशिश की गयी थी. लेकिन उनका आपराधिक रिकार्ड होने के कारण नीतीश कुमार ने उन्हें मंत्री बनाने से इंकार कर दिया था. लेकिन अब मैं देख रहा हूं कि वे मंत्री बन गये हैं. प्रशांत किशोर ने कहा कि वे मौजूदा सरकार में ऐसे तीन मंत्रियों को जानते हैं जिन्हें दागी होने के कारण 2015 में मंत्री बनाने से रोक दिया गया था. हालांकि प्रशांत किशोर ने उन दागी मंत्रियों का नाम सार्वजनिक करने से इंकार कर दिया.
पलटीमार
प्रशांत किशोर ने कहा कि नीतीश कुमार के बार-बार स्टैंड बदलने के कारण ही उन्हें उनका साथ छोड़ना पड़ा. प्रशांत किशोर बोले-जब नरेंद्र मोदी सरकार ने संसद में CAA लाया था तो जेडीयू की बैठक में ये तय हुआ था कि पार्टी संसद में इसका विरोध करेगी. लेकिन पार्टी के सांसदों ने इस बिल के पक्ष में वोट दे दिया. मैं उस वक्त जेडीयू का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष था. मैंने जब नीतीश कुमार से बात की तो उन्होंने कहा कि वे दौरे पर थे इसलिए उन्हें पता ही नहीं चला कि जेडीयू सांसदों ने CAA के पक्ष में वोट दिया है. ऐसी स्थिति में उन्होंने जेडीयू और नीतीश का साथ छोड़ने का फैसला लिया.
सरकार का चलना मुश्किल
प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार में बनी नयी सरकार को उनकी शुभकामनायें हैं लेकिन ये 7 पार्टियों का गठबंधन है. ये हमेशा वैसा ही नहीं रहेगा जैसा आज दिख रहा है. प्रशांत किशोर ने कहा कि पिछले 10 सालों में नीतीश कुमार ने बिहार में सरकार बनाने को लेकर छठी बार स्टैंड बदला है. क्या लोगों को लगता है कि इससे बिहार का विकास हुआ है.