ब्रेकिंग न्यूज़

दावत-ए-इफ़्तार में दिखा सामाजिक सौहार्द, सीएम नीतीश कुमार के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की सभी ने की दुआ दावत-ए-इफ़्तार में दिखा सामाजिक सौहार्द, सीएम नीतीश कुमार के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की सभी ने की दुआ बिहार में हैरान करने वाला मामला: दूल्हे के दोस्त ने शादी में गिफ्ट कर दिया जहरीला सांप, जानिए.. फिर क्या हुआ? क्रिकेटर कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे बागेश्वर धाम वाले बाबा, दिया यह खास उपहार UPSC ने जारी किया नोटिफिकेशन… CMS परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू, यह है आखिरी तारीख Rajyasabha Election: BJP अध्यक्ष नितिन नबीन चार्टर प्लेन से पहुंचेंगे पटना, उम्मीदवार के साथ साथ वोटर भी हैं 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, जानें कब होगी वोटिंग और काउंटिंग चंद मिनटों में पैसा डबल, 100 लाओ, 200 पाओ! मुजफ्फरपुर जंक्शन पर रेल यात्री से बड़ी ठगी पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजे सुधीर सिंह गिरफ्तार, यूपी-बिहार की सीमा पर पुलिस ने पकड़ा; क्या है मामला? पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजे सुधीर सिंह गिरफ्तार, यूपी-बिहार की सीमा पर पुलिस ने पकड़ा; क्या है मामला?

नीतीश मतलब NDA होता है, उपेंद्र कुशवाहा ने पढ़ा दिया पाठ

02-Jul-2022 01:50 PM

PATNA : नीतीश कुमार को लेकर आक्रामक तेवर रखने वाले बिहार बीजेपी के नेताओं को अब जेडीयू नेताओं ने चिढ़ाना शुरू कर दिया है. दरअसल बीजेपी का केंद्रीय नेतृत्व जिस तरह नीतीश कुमार के सामने नतमस्तक हुआ और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने नीतीश को बिहार में एनडीए का नेता बताते हुए तारीफों के पुल बांधे, उसके बाद अब जेडीयू के नेता बीजेपी के नेताओं को चिड़ा रहे हैं.


जेडीयू संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा ने बिना नाम लेते हुए बीजेपी पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा है कि किसी भी व्यक्ति या किसी भी नेता के मन में ग़लतफ़हमी है तो इसे दूर कर लें, लेकिन सीधी बात है कि जब से NDA की शुरुआत हुई तब से नीतीश कुमार ही NDA के चेहरा हैं और हमेशा रहेंगे. उन्होंने कहा है कि NDA इज नीतीश कुमार & नीतीश कुमार इज NDA.


कुशवाहा ने जिस तरह से नीतीश कुमार को NDA का चेहरा बता दिया है, उससे सियासी सरगर्मी तेज़ होने की संभावना है. कुशवाहा ने ये भी कह दिया है कि किसी भी व्यक्ति या किसी भी नेता के मन में ग़लतफ़हमी है तो इसे दूर कर लेना चाहिए. हालांकि उन्होंने अपने बयान में किसी भी नेता या पार्टी का नाम नहीं लिया है. कुशवाहा का साफ़ तौर पर कहना है कि NDA में क्रेडिट लेने से कोई फायदा नहीं है, नीतीश कुमार ही NDA के चेहरा हैं.