ब्रेकिंग न्यूज़

अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड

Home / news / जीत के बाद नीतीश मना रहे दिवाली, बेटे निशांत भी नजर आए साथ

जीत के बाद नीतीश मना रहे दिवाली, बेटे निशांत भी नजर आए साथ

04-Nov-2021 08:59 PM

PATNA : विधानसभा उपचुनाव में जीत हासिल करने के बाद जनता दल यूनाइटेड ने दो दिन पहले ही दिवाली और होली एक साथ मना ली लेकिन आज दिवाली के मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने सरकारी आवास में जश्न मना रहे हैं। दिवाली के मौके पर दीये जलाते नजर आए हैं। एक अणे मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास में दीपोत्सव मनाया जा रहा है। 


मुख्यमंत्री आवास में नीतीश कुमार ने खुद दिए जलाए हैं। इस मौके पर उनके बेटे निशांत में साथ-साथ नजर आए हैं। मुख्यमंत्री के परिवार के दूसरे सदस्य भी दीपावली के मौके पर वहीं मौजूद हैं। उनके भाई भी अपने परिवार के साथ दिवाली के मौके पर मौजूद हैं। 


इसके पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्वीट करते हुए प्रदेशवासियों को दिवाली की बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि प्रकाश पर्व दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. दीपावली अंधकार पर प्रकाश, अज्ञान पर ज्ञान और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है. दीपों का यह महापर्व प्रदेश में प्रेम और सद्भाव के साथ ही लोगों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लाए.