ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : एक ही परिवार से उठी दो अर्थी, मामा-भांजे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत IAS SUCCESS STORY : छोटे से गांव का बड़ा कमाल : कोचिंग नहीं की… फिर भी UPSC में टॉप! पटना के इशित्व ने कर दिखाया कमाल; सक्सेस स्टोरी हो रही वायरल Bihar Ration Card eKYC : बिहार में राशन कार्डधारियों को इस डेट तक हर हाल में करना होगा यह काम, डेढ़ करोड़ लाभुकों का कट सकता है नाम BJP सांसदों को जारी हुआ व्हिप: 9 और 10 मार्च को सदन में हर हाल में उपस्थित रहना होगा, जानें वजह LPG Price Hike : घरेलू रसोई गैस सिलेंडर महंगा, 14.2 किलो LPG के दाम में 60 रुपये की बढ़ोतरी, आज से लागू नया रेट बिहार का अगला सीएम कौन होगा, इस पर बेकार की माथापच्ची हो रही है: नीतीश खुद तय कर चुके हैं उत्तराधिकारी का नाम, इस नेता की होगी ताजपोशी Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली

जल-जीवन-हरियाली के लिए नीतीश सरकार का फैसला, जल संरक्षण के साथ सौर्य ऊर्जा पर होगा फोकस

01-Aug-2019 01:28 PM

By 7

PATNA : नीतीश सरकार जल-जीवन-हरियाली के मिशन पर आगे बढ़ते हुए जल संरक्षण की दिशा में काम करती दिखेगी। सरकार ने जल संरक्षण को एक मुहिम के तौर पर चलाए जाने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज जल-जीवन-हरियाली को लेकर समीक्षा बैठक में अधिकारियों को इसके लिए टास्क भी दे दिया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि समाज में पर्यावरण को लेकर सजगता जरूरी है क्योंकि अगर जल नहीं रहा तो फिर जीवन का होना भी मुश्किल है। सरकार ने तालाब, पोखर, पईन और आहार की पहचान कर उन्हें अतिक्रमण मुक्त करने और सार्वजनिक को चापाकल नलकूपों के किनारे वाटर रिचार्ज सिस्टम के निर्माण का भी फैसला किया है। नीतीश सरकार ने तय किया है कि जल-जीवन-हरियाली के लिए मिशन मोड में काम किया जाएगा। सौर्य ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए तालाब के ऊपर सोलर प्लेट की छत तैयार करने का भी प्रस्ताव है। 1 से 15 अगस्त के बीच राज्य भर में एक करोड़ पौधे लगाए जाने का टारगेट रखा गया है जबकि मनरेगा के तहत 50 लाख पौधे लगाए जाएंगे। पटना से गणेश सम्राट की रिपोर्ट