ब्रेकिंग न्यूज़

खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त

Home / news / नीतीश ने अब कम्युनलिज्म से भी किया समझौता! सुशील मोदी बोले- भ्रम में...

नीतीश ने अब कम्युनलिज्म से भी किया समझौता! सुशील मोदी बोले- भ्रम में न रहें लोग.. देशभर में लागू होगा यूनिफॉर्म सिविल कोड

16-Jul-2023 08:12 PM

By First Bihar

PATNA: यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर जारी सियासत के बीच बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और बीजेपी के राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने सीधे तौर पर कह दिया है कि लोग किसी भ्रम में नहीं रहें, पूरे देश में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू होगा। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए कहा है कि नीतीश कुमार ने क्राइम और करप्सशन के बाद अब कम्युनलिज्म से भी समझौता कर लिया है।


सुशील मोदी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से पूछा है कि जब पाकिस्तान सहित अनेक मुस्लिम देशों में बहु-विवाह, फौरी तीन तलाक और गुजारा भत्ता के मुद्दे पर कानून में सुधार किया जा सकता है, तो भारत में क्यों नहीं होना चाहिए? सुशील मोदी ने कहा कि संविधान और सुप्रीम कोर्ट के निर्देश का पालन करते हुए समान नागरिक संहिता जब भी लागू होगी, पूरे देश पर लागू होगी। तब नीतीश कुमार और ममता बनर्जी जैसे मुख्यमंत्री राज्यों में इसे लागू करने से नहीं रोक पाएंगे।


उन्होंने कहा कि अगर सभी धर्मों के भारतीय नागरिकों के लिए एक विवाह का प्रावधान होता है, सभी के लिए तलाक लेने के कानून समान होते हैं, सभी धर्मों की महिलाओं को तलाक के बाद गुजारा-भत्ता पाने तथा पैतृक सम्पत्ति में समान अधिकार मिलता है और सभी धर्मों के स्री-पुरुष लिए विवाह करने की उम्र एक समान निर्धारित की जाती है, तो ये बातें नीतीश कुमार को बुरी क्यों लगनी चाहिए? 


सुशील मोदी ने कहा कि क्या नीतीश कुमार पर्सनल लॉ के नाम पर देश की 15 करोड़ मुस्लिम महिलाओं के साथ कठोर भेदभाव और लैंगिक असमानता जारी रखना चाहते हैं? उन्होंने कहा कि एक समुदाय के थोक वोट से सत्ता में बने रहने की मंशा से अगर नीतीश कुमार उस समुदाय के कट्टरपंथियों तक के आगे घुटने टेक रहे हैं, तो क्या यह साम्प्रदायिकता से समझौता नहीं है? वे भ्रष्टाचार और अपराध से तो पहले ही समझौता कर चुके हैं।