ब्रेकिंग न्यूज़

छपरा में नाबालिग छात्रा की मौत मामले में नया खुलासा, इंस्टा फ्रेंड से मिलने गई थी लड़की; पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया सच छपरा में नाबालिग छात्रा की मौत मामले में नया खुलासा, इंस्टा फ्रेंड से मिलने गई थी लड़की; पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया सच बिहार में अपराधियों का खूनी खेल: पत्नी के सामने पति की दिनदहाड़े गोली मारकर की हत्या, इलाके में सनसनी दावत-ए-इफ़्तार में दिखा सामाजिक सौहार्द, सीएम नीतीश कुमार के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की सभी ने की दुआ दावत-ए-इफ़्तार में दिखा सामाजिक सौहार्द, सीएम नीतीश कुमार के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की सभी ने की दुआ बिहार में हैरान करने वाला मामला: दूल्हे के दोस्त ने शादी में गिफ्ट कर दिया जहरीला सांप, जानिए.. फिर क्या हुआ? क्रिकेटर कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे बागेश्वर धाम वाले बाबा, दिया यह खास उपहार UPSC ने जारी किया नोटिफिकेशन… CMS परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू, यह है आखिरी तारीख Rajyasabha Election: BJP अध्यक्ष नितिन नबीन चार्टर प्लेन से पहुंचेंगे पटना, उम्मीदवार के साथ साथ वोटर भी हैं 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, जानें कब होगी वोटिंग और काउंटिंग

नीतीश कुमार का अपनी ही पार्टी पर कंट्रोल नहीं, तेजस्वी ने कहा.. बोचहां में हमारी जीत तय

09-Apr-2022 12:48 PM

PATNA : बोचहां उप चुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने तैयारी शुरू कर दी है. 12 अप्रैल को यहां वोटिंग है. आखिरी समय में प्रचार अभियान तेज हो गया है. कल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एनडीए प्रत्याशी बेबी कुमार के लिए वोट मांगने बोचहां जायेंगे. उससे पहले आज नेता विरोधी दल तेजस्वी यादव प्रचार के लिए निकल गए हैं.


बोचहां निकलने से पहले पटना में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि हमें पूरा विश्वास है कि हमें सभी तबके के लोगों का समर्थन मिल रहा है. तेजस्वी यादव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी किस मुद्दे पर लोगों से वोट मांगती है, यह सबको पता है. देश में महंगाई बेरोजगारी चरम सीमा पर है लेकिन वह दूसरे मुद्दों में जनता को उलझाये रखती है. 


तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री के उस बयान पर भी निशाना साधा जिसमें उन्होंने कहा कि हमें आश्चर्य है कि हमारे कई उम्मीदवार जीत रहे थे लेकिन हार गए. तेजस्वी यादव ने कहा कि आप चुनाव में देखें कई उनके लोग उन्हीं के उम्मीदवार के खिलाफ चुनाव लड़े और उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की.


तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश कुमार का पार्टी में कोई कंट्रोल नहीं रह गया है. हमारे उम्मीदवार के खिलाफ अगर हमारे लोगों ने चुनाव लड़ा है तो हमने कार्रवाई की है. तेजस्वी यादव ने कहा कि जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष के संसदीय क्षेत्र में जदयू चुनाव हार गया. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव क्षेत्र में बीजेपी चुनाव हार गई.