BIHAR NEWS : अरे भाग नहीं ना रहे हैं, रहिए चुपचाप, उधर कहां भाग रहे हैं? उधर से उधर जा रहे हैं, अरे कहां जा रही है? फिर दिखा CM नीतीश का अनोखा अंदाज, पढ़िए समृद्धि यात्रा के दौरान क्या हुआ BIHAR NEWS : सूबे के 18 लाख महिलाओं के खाते में जल्द ही जाने वाला है पैसा, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलान Bihar News : नीतीश कुमार ही तय करेंगे बिहार का भविष्य...', बोले विजय चौधरी - नीतीश कुमार के आशीर्वाद के बिना कुछ भी संभव नहीं गैस सिलेंडर के लिए तपस्या! सासाराम की इस गैस एजेंसी पर मची होड़, बुलानी पड़ी पुलिस बिहार में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाकूबाजी में एक व्यक्ति गंभीर घायल Bihar LPG crisis : मोतिहारी में गैस सिलेंडर को लेकर मारपीट, लाइन में पहले लगने पर दो लोग भिड़े; बिहार में चौथे दिन भी गैस संकट क्या एनडीए में भी क्रॉस वोटिंग का डर? 5वीं सीट को लेकर NDA का ‘मास्टर प्लान’, विधायकों को वोटिंग तक पटना नहीं छोड़ने का निर्देश Pawan Singh : Monalisa के बयान से फिर चर्चा में Pawan Singh और Akshara Singh का रिश्ता, भोजपुरी इंडस्ट्री के पुराने विवाद पर खुलासा Bihar News : NEET छात्रा रेप-मौत केस: शंभू गर्ल्स हॉस्टल मालिक मनीष रंजन की जमानत पर आज फैसला, पोक्सो कोर्ट में सुनवाई Bihar Rajya Sabha Election : महागठबंधन के विधायकों में NDA ने लगाई सेंध ! नीतीश के ख़ास नेता का दावा, बोले ... एक या दो नहीं बल्कि 12 विधायक संपर्क में हैं ...
15-Nov-2024 07:13 PM
By FIRST BIHAR
SONEPUR: विश्व प्रसिद्ध सोनपुर मेले में उत्तर प्रदेश से आया दो करोड़ का भैंसा परेशान हो गया है. नीतीश कुमार की शराबबंदी ने इस भैंसे को सुस्त कर दिया है. अपने भैंसे को लेकर सोनपुर मेले में आय़े पशुपालक भी चिंता में हैं.
दरअसल, सोनपुर मेले में बनारस से आया दो करोड़ पांच लाख रुपये का मुर्रा नस्ल का भैंसा लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. बनारस से इसे लेकर पहुंचे रामजतन यादव ने बताया कि यह अनोखा भैंसा संतरा, गेहूं, मसूर के दाने खाता है. इस भैंसा से जिस भैंस का गर्भधारण करवाया जाता है, उसका बच्चा उच्च नस्ल का होता है. इसलिए इस भैंसे की कीमत काफी ज्यादा है.
शराबबंदी से हो गया पस्त
भैंसे के मालिक रामजतन यादव ने बताया कि उनका भैंसा हर रोज दो बीयर पीता है. खाने के साथ उसे दो बीयर दिया जाता है. इससे वह पूरे दिन मस्त रहता है. लेकिन बिहार में बीयर पर प्रतिबंध होने के कारण भैंसे को बीयर नहीं दी जा रही है. उन्होंने बताया कि बीयर नहीं मिलने से भैंसे की चमक फीकी पड़ गई है और वह सुस्त दिख रहा है.
पशुपालक रामजतन यादव ने बताया कि उनकी सोनपुर आकर एक भैंस की भी तबीयत खराब हो गयी है. उन्होंने बताया कि दूर से आने में भैंस को परेशानी हुई, इसके कारण ही उसकी तबीयत खराब हो गई है. भैंस ने दूध देना भी कम कर दिया है.
24और 20 लीटर दूध देने वाली भैंस
दरअसल रामजतन यादव के पास न सिर्फ दो करोड़ का भैंसा है बल्कि वे अपनी दो और भैंसें लेकर भी आये हैं. इनमें से एक भैंस 24 लीटर और दूसरी भैंस 20 लीटर दूध देती हैं. ज्यादा भैंस देने वाली इन भैंसों की कीमत भी चर्चा में हैं. इनमें से एक का मूल्य पांच लाख और दूसरी का तीन लाख रुपये रखा गया है.
रामजतन यादव ने बताया कि ये दोनों भैंस मुर्रा नस्ल की है. इस नस्ल की भैंस की सींग विशेष रूप से रिंग के आकार में होती है, जो इसकी पहचान होती है. मुर्रा नस्ल की भैंसें मुख्य रूप से हरियाणा और पंजाब में पाई जाती हैं. ये उच्च दुग्ध उत्पादन के लिए प्रसिद्ध हैं और इनका दूध उच्च वसा वाला होता है. मुर्रा नस्ल की भैंसें गहरे काले रंग की होती हैं.