Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारी तेज, इनको सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी; प्रशासन अलर्ट मोड में Bihar job update : बिहार में नौकरी पर सरकार सख्त, अब सभी विभाग को हर महीने देना होगा पूरा हिसाब-किताब; जारी हुआ आदेश Bihar Politics : सस्पेंस हुआ खत्म ! जानिए कौन होंगे बिहार के नए 'चौधरी'', CM नीतीश के बाद अब मंत्री ने भी किया कंफर्म; 20 साल बाद बिहार को मिलेगा नया 'सम्राट' Patna Ring Road : पटना रिंग रोड से शहर में ट्रैफिक जाम कम होगा, इस सड़क का मानसून के बाद होगा निर्माण गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक”
30-Dec-2023 03:25 PM
By VISHWAJIT ANAND
PATNA: जेडीयू के अध्यक्ष पद से ललन सिंह के इस्तीफे के बाद इसको लेकर सियासत तेज हो गई है। विरोधी दलों की तरफ से तरह तरह दावे किए जा रहे हैं। कोई दावा कर रहा है कि जेडीयू की नाव डूबने वाली है तो कोई जेडीयू की एनडीए में वापसी की बात कह रहा है। इसी बीच पूर्व सीएम जीतनराम मांझी ने जेडीयू में मचे घमासान को लेकर बड़ा दावा कर दिया है। मांझी ने कहा है कि जेडीयू दो गुटों में बंट गई है। एक गुट तेजस्वी को सीएम बनाने के चक्कर में है तो दूसरा गुट एनडीए से तालमेल की बात करता है।
जीतन राम मांझी ने कहा है कि जेडीयू में दो गुट काम कर रहे हैं। ललन सिंह और विजेंद्र यादव तेजस्वी को मुख्यमंत्री बनाने चाहते थे। विजय चौधरी, अशोक चौधरी और संजय झा NDA से तालमेल की बात करते हैं। ललन सिंह नीतीश कुमार से बदला लेने के लिए उनके साथ थे। आज की परिस्थिति नई नही है, इसकी पटकथा 2, 3 महीना पहले लिखी जा चुकी थी। जेडीयू में एक गुट मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर दवाब डाल रहे था कि तेजस्वी को मुख्यमंत्री बना दिया जाए।
मांझी ने कहा कि ललन सिंह और विजेंदर यादव दोनों इस बात के समर्थक थे कि तेजस्वी प्रसाद यादव को मुख्यमंत्री बनाया जाए। विजय चौधरी, अशोक चौधरी और संजय झा यह तीन नेता है जो कहीं ना कहीं एनडीए से तालमेल की बात करते रहे हैं। ललन सिंह ने इस्तीफा का लिफाफा पहले ही दे दिया था लेकिन पार्टी में विद्रोह ना हो इसलिए बैठक में यह सब बातें साफ हुई।
उन्होंने कहा कि आज जो परिदृश्य है इसमें ललन सिंह 12 और 11 विधायक की जमात लेकर कर गए थे। इतना जरूर कह सकते हैं अभी राजद का अपर हैंड है क्योंकि विधानसभा अध्यक्ष उनके हैं। ललन सिंह अगर दिखावा के लिए रहेंगे तो जदयू में रहेंगे, नही तो उनकी हालत भी RCP सिंह जैसी होगी। जैसे आरसीपी सिंह बाहर हुए थे वैसे ललन सिंह भी बाहर हो जाएंगे। जीतन राम मांझी ने कहा है कि जेडीयू में जो हाल आरसीपी सिंह का हुआ वहीं हाल ललन सिंह का भी होने वाला है।