Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारी तेज, इनको सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी; प्रशासन अलर्ट मोड में Bihar job update : बिहार में नौकरी पर सरकार सख्त, अब सभी विभाग को हर महीने देना होगा पूरा हिसाब-किताब; जारी हुआ आदेश Bihar Politics : सस्पेंस हुआ खत्म ! जानिए कौन होंगे बिहार के नए 'चौधरी'', CM नीतीश के बाद अब मंत्री ने भी किया कंफर्म; 20 साल बाद बिहार को मिलेगा नया 'सम्राट' Patna Ring Road : पटना रिंग रोड से शहर में ट्रैफिक जाम कम होगा, इस सड़क का मानसून के बाद होगा निर्माण गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक”
30-Dec-2023 04:01 PM
By First Bihar
PATNA: जेडीयू के पूर्व अध्यक्ष ललन सिंह के इस्तीफे के बाद जेडीयू की एनडीए में वापसी के कयास लगाए जा रहे हैं हालांकि बीजेपी लगातार इस बात को कह रही है कि नीतीश कुमार के लिए एनडीए के सभी दरवाजे बंद हैं। उधर, एनडीए में शामिल जीतन राम मांझी ने कहा है कि राजनीति संभावनाओं का खेल है और किसी भी वक्त तख्ता पलट हो सकता है। अब गिरिराज सिंह ने भी कह दिया है कि किसी भी वक्त बड़ा खेल हो सकता है।
पटना पहुंचे केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह ने नीतीश की एनडीए में वापसी की बात को सीरे से खारिज कर दिया है और बड़े खेल की संभावना जताई है। गिरिराज सिंह ने कहा है कि नीतीश कुमार के लिए एनडीए के सभी दरवाजे बंद हैं। नीतीश कुमार की लुटिया डूबने वाली है। लालू प्रसाद नीतीश कुमार की लुटिया डूबोने के लिए तैयार बैठे हैं।
गिरिराज सिंह ने कहा कि विधायकों की अलग मीटिंग हुई है। विधानसभा अध्यक्ष भी पटना में ही मौजूद हैं। कुछ न कुछ बड़ा खेल होने वाला है। ललन सिंह और लालू प्रसाद पार्टी तोड़ने के माहिर खिलाड़ी हैं। नीतीश कुमार इस बात को अच्छी तरह से समझ गए हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी वक्त कुछ भी हो सकता है, देखते रहिए।