5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, जानें कब होगी वोटिंग और काउंटिंग चंद मिनटों में पैसा डबल, 100 लाओ, 200 पाओ! मुजफ्फरपुर जंक्शन पर रेल यात्री से बड़ी ठगी पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजे सुधीर सिंह गिरफ्तार, यूपी-बिहार की सीमा पर पुलिस ने पकड़ा; क्या है मामला? पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजे सुधीर सिंह गिरफ्तार, यूपी-बिहार की सीमा पर पुलिस ने पकड़ा; क्या है मामला? पटना में 7 करोड़ की ब्राउन शुगर और हेरोइन के साथ स्मगलर अरेस्ट, नशे के कारोबार से बनाई अकूत संपत्ति पटना में 7 करोड़ की ब्राउन शुगर और हेरोइन के साथ स्मगलर अरेस्ट, नशे के कारोबार से बनाई अकूत संपत्ति मोबाइल पर लड़के से बात करने की सजा: सनकी बाप ने बेटी को मौत के घाट उतारा, हंसिया से काट डाला गला टॉप पर पहुंचने के लिए सख्ती! बिहार के इस रेल मंडल ने वसूला लाखों का जुर्माना, हजारों यात्रियों की जेब हुई ढीली IPL 2026 Captains List: 10 टीमों के कप्तान कौन, हार्दिक पांड्या, रुतुराज गायकवाड़, ऋषभ पंत समेत पूरी लिस्ट Bihar Crime News: पुलिस टीम पर हमला करने वाले दो आरोपी अरेस्ट, शराब तस्कर को भी किया गिरफ्तार
14-Apr-2022 02:01 PM
PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज अंबेडकर जयंती पर दिए गए एक विज्ञापन को लेकर घिर गए हैं। दरअसल, जेडीयू नेता और मंत्री अशोक चौधरी ने आज नीतीश कुमार को एक विज्ञापन में बाबा साहब अंबेडकर और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के समकक्ष खड़ा कर दिया है। इस विज्ञापन को तमाम अखबारों में छापा गया है और इसे लेकर लगातार नीतीश के विरोधी सवाल पूछ रहे हैं।
नीतीश कुमार के पुराने सहयोगी और आरजेडी के वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी ने आज अंबेडकर जयंती के मौके पर आरजेडी नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नीतीश कुमार से सीधा सवाल किया है। शिवानंद तिवारी ने कहा है कि नीतीश कुमार को क्या यह सब करके अच्छा लगता है । वरिष्ठ आरजेडी नेता ने कहा है कि नीतीश कुमार जो भड़ैती करा रहे हैं, वह कहां तक ठीक है। नीतीश कुमार को बताना चाहिए कि आखिर वह ऐसा क्यों कर रहे। अंबेडकर से अपनी तुलना करके क्या हासिल कर लेंगे।
दरअसल, जनता दल यूनाइटेड के नेता और बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने आज अखबारों में एक विज्ञापन दिया है। इस विज्ञापन में अंबेडकर और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के साथ नीतीश कुमार को समकक्ष दिखाते हुए तस्वीर लगाई गई है। इसी विज्ञापन को लेकर बिहार में सियासत तेज हो गई है। आरजेडी के राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक ने भी इसको लेकर सवाल उठाया है। श्याम रजक ने कहा है कि अंबेडकर से किसी की तुलना नहीं की जा सकती। अगर कोई यह दावा करता है कि वह बाबा साहब के समकक्ष है तो इसे मनुवादी सोच माना जाना चाहिए।