LPG raid news : LPG की कालाबाजारी का भंडाफोड़, घर में छिपाकर रखे 10 गैस सिलेंडर जब्त; दो हिरासत में Bihar Missing Case: शॉपिंग करने गई मां-बेटा गायब, पांच दिन बाद भी कोई सुराग नहीं, पति ने अपहरण का लगाया आरोप LPG को लेकर पटना में पहला FIR: गैस डिलीवरी ब्वाय के खिलाफ थाने में केस दर्ज, गड़बड़ी करने वाले हो जाएं सावधान! LPG को लेकर पटना में पहला FIR: गैस डिलीवरी ब्वाय के खिलाफ थाने में केस दर्ज, गड़बड़ी करने वाले हो जाएं सावधान! दहेज की बलि चढ़ी मासूम... एलईडी टीवी और मिक्सर की मांग ने ली नवविवाहिता की जान; गला दबाकर हत्या का आरोप RRB Exam : हाथ बना नकल की कॉपी, गेट से भी निकल गया; यूपी में ऐसे धरा गया बिहार का शातिर परीक्षार्थी वाह रे बिहार पुलिस: थाने से चोरी हो गए हथियार और गोली, एक ही थाने में दूसरी बार आर्म्स की चोरी 'सरकार कहीं फिर से बर्तन न पिटवाने लगे', LPG सिलेंडर की किल्लत पर मुकेश सहनी का तंज 'सरकार कहीं फिर से बर्तन न पिटवाने लगे', LPG सिलेंडर की किल्लत पर मुकेश सहनी का तंज बिहार के इस एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए फिर शुरू होगी एयर इंडिया की उड़ान, जानिए.. नया शेड्यूल
22-Oct-2023 12:44 PM
By FIRST BIHAR
BHAGALPUR: भागलपुर के गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र से जेडीयू विधायक गोपाल मंडल अपने कारनामों से अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। ट्रेन में अंडरवेयर पहनकर घूमने का मामला हो या पिस्टल लेकर अस्पताल पहुंचने का या पत्रकारों को खुलेआम धमकी देने का मामला हो, गोपाल मंडल अनगिनत बार सुर्खियां बटोर चुके हैं। गोपाल मंडल डांस और म्यूजिक के भी बड़े शौकीन हैं। बस म्यूजिक बजने की देर है, वे खुद को रोक नहीं पाते हैं।
दरअसल, जेडीयू के बवाली विधायक गोपाल मंडल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में गोपाल मंडल स्टेज पर डांडिया खेलते नजर आ रहे हैं। वीडियो में बड़ी संख्या में लोग मौजूद हैं जो डीजे की धुन पर डांडिया खेल रहे हैं। स्टेज पर चढ़कर गोपाल मंडल ने जमकर डांडिया खेला और वहां मौजूद लोगों का भरपूर मनोरंजन किया।
जानकारी के मुताबिक, गोपाल मंडल के बेटे आशीष मंडल के रेस्टोरेंट में महासप्तमी के मौके पर डांडिया नाइट का आयोजन किया गया था। गोपाल मंडल भी इस दौरान रेस्टोरेंट में ही मौजूद थे। कार्यक्रम शबाब पर पहुंचा और जब डीजे पर हीरोइन हो हीरोइन वाला गाना बजा तो गोपाल मंडल खुद को रोक नहीं सके और डांडिया लेकर स्टेज पर चढ़ गए और काफी देर तक डांडिया खेलते रहे।
बता दें कि जेडीयू विधायक गोपाल मंडल पिछले दिनों हाथ में रिवॉल्वर लेकर जवाहर लाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल में पहुंच गए थे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सरकार की खूब फजीहत हुई थी। पटना में जब मीडियाकर्मियों ने उनसे सवाल पूछा तो वे भड़क गए और गाली गलौज पर उतर गए। मामले के तूल पकड़ने के बाद भागलपुर जिला प्रशासन ने विधायक का आर्म्स लाइसेंस रद्द कर दिया था।