मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
06-Mar-2023 05:05 PM
By First Bihar
NALANDA: बिहार में करीब छह साल से शराबबंदी कानून लागू है। लेकिन शराब माफिया अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। शराब की तस्करी के लिए वे कई तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। इस बार मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र नालंदा में शराब की खेप पकड़ी गयी है। शराब के धंधेबाज इस खेप को एम्बुलेंस में रखे ताबूत में रखकर ले जा रहे थे। होली में इसे महंगे दामों पर बेचने की योजना थी लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने शराब तस्करों को धड़ दबोचा।
नालंदा में जो यह मामला सामने आया है उसके बारे में ना तो कभी आपने सुना होगा और ना ही देखा होगा। दरअसल यह मामला राजगीर थाना क्षेत्र का है जहां पुलिस ने वाहन जांच के दौरान शव वाहन के ताबूत से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद किया है। ताबूत में शराब की खेप देखकर पुलिस भी हैरान रह गयी। पुलिस ने एम्बुलेंस के ड्राइवर और शराब तस्कर को मौके से गिरफ्तार किया।
थानाध्यक्ष मोहम्मद मुस्ताक ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी एंबुलेंस के माध्यम से शराब की आरही है जिसके बाद पुलिस कर्मी द्वारा शव वाहन की तलाशी ली गई जिसमें से कुल 146 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद किया गया ,इस मामले में एंबुलेंस के चालक और शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया है।
बताते चलें कि एंबुलेंस का ताबूत के ऊपर फूल माला चढ़ा दिया गया था ताकि किसी को किसी भी प्रकार का संदेह ना हो ,मगर राजगीर थाना पुलिस ने शराब तस्कर के मनसूबे पर पानी फेर दिया और शराब को बरामद करते हुए एंबुलेंस के चालक पुनल कुमार और शराब तस्कर मदन शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है पकड़ा गया आरोपी झारखंड बोकारो का रहने वाला बताया जा रहा है फ़िलहाल पुलिस से पूछताछ में जुट गई है ।