सिर्फ 2 सेकेंड में मचा तहलका… ‘रामायणम्’ की झलक ने बढ़ाया रोमांच, अब 2 अप्रैल को दिखेगा असली दिव्य अवतार! Bihar Co Suspend: दो लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार सीओ को सरकार ने दुबारा किया सस्पेंड, गिरफ्तारी पर पटना की सड़कों पर उतरे थे सूबे के अंचलाधिकारी तीसरे दिन भी नहीं थमी अफरातफरी… बिहार में पेट्रोल-डीजल को लेकर मचा हाहाकार, पंपों पर लंबी कतारें Bihar News: जेल में बंद घूसखोर कर्मचारियों को 15 अप्रैल तक करें बर्खास्त, डिप्टी CM विजय सिन्हा सख्त...प्रधान सचिव ने सभी DM के लिए जारी किया गाइडलाइन नालंदा की घटना पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने जताया दुख, पीड़ितों को हर संभव मदद का दिया भरोसा नालंदा की घटना पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने जताया दुख, पीड़ितों को हर संभव मदद का दिया भरोसा ना महंगे प्रोडक्ट, ना पार्लर का झंझट… किचन की ये चीजें देंगी चेहरे को नेचुरल ग्लो और गुलाबी निखार बिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्त बिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्त गुरु जी की हरकतों से मचा बवाल: छात्राओं ने खोली शिक्षक की पोल, ग्रामीणों ने दी स्कूल में तालाबंदी की चेतावनी
04-Apr-2023 05:17 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार के भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी ने ने सूबे अनुसूचित जाति के लोगों से अपील की है. अशोक चौधरी ने अनुसूचित जाति के लोगों से कहा है- मुसलमानों से झगड़ा मत करिये, उनसे किसी तरह का इर्ष्या या द्वेष रखना उचित नहीं है. वे 20-25 पुश्त पहले हमसे ही बदल कर गये हैं. वे भी हमारे अपने हैं।
प्रदेश जेडीयू कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस में अशोक चौधरी ने कहा कि मुसलमानों में 90 परसेंट वैसे लोग हैं जो धर्म परिवर्तन कर मुसलमान बने हैं. कुछ पुश्त पहले उनके पूर्वज भी हिन्दू थे. बड़े पैमाने पर अनुसूचित जाति के लोग हिन्दू धर्म में छुआछूत के कारण धर्म परिवर्तन कर मुसलमान बन गये थे. इसलिए मुसलमान कोई गैर नहीं हैं. अनुसूचित जाति के लोगों को मुसलमानों को गैर नहीं मानना चाहिये।
बिहार में दंगा कोई पहली बार नहीं हुआ है
बिहारशरीफ और सासाराम के दंगों पर मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि ऐसा तो है नहीं कि बिहार में पहली दफे कोई दंगा हुआ है. महात्मा गांधी के समय से ही दंगा होता आ रहा है. अंग्रेजों की ये नीति थी कि डिवाइड एंड रूल. भारत पर शासन करने के लिए अंग्रेज लोगों में फूट डाल कर दंगा करवाते थे. वैसे बिहार में अभी कुछ उद्दंड लोगों ने स्थिति को बिगाड़ने का प्रयास किया था लेकिन स्थिति नियंत्रण में है।
वैसे जेडीयू ने आज अनुसूचित जाति के नेताओं की बैठक की. इसमें महादलितों टोलों में जाने का फैसला लिया गया है. जेडीयू के नेताओं ने दावा किया कि बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की जयंती के मौके पर पार्टी के नेता राज्य भर के महादलित टोलों में जायेंगे. जेडीयू के नेता आंबेडकर जयंती के मौके पर महादलित टोलों में दीवाली मनायेंगे. महादलितों को बताया जायेगा कि उनके आरक्षण पर सवाल उठाया जा रहा है, इससे सावधान रहना होगा।