ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान

नीतीश के मंत्री का भारी विरोध, नाराज लोगों ने बेइज्जती कर जबर्दस्ती कीचड़ में घुसाया

25-Oct-2020 12:09 PM

MOTIHARI  : विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, वैसे -वैसे चुनाव मैदान में उतरे उम्मीदवारों की धड़कनें तेज होती जा रही है. चाहे वह सीटिंग विधायक हो या फिर पिछले विधानसभा में हारे विधायक हो सभी चुनावी मैदान में मतदाताओं को अपने- अपने तरीके से लुभाने में लगे हुए हैं.  

इसी क्रम में नीतीश सरकार के मंत्री प्रमोद कुमार मोतिहारी विधानसभा इलाके में वोट मांगने गए थे. इस दौरान आक्रोशित जनता ने उनकी बेइज्जती कर दी. प्रमोद कुमार का यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. दसरल प्रमोद कुमार मोतिहारी विधानसभा के अमर छतौनी गांव वोट मांगने पहुंचे थे. तभी मुहल्ले में जलजमाव और खराब रोड़ से परेशान ग्रामीणों ने मंत्री को जबरन कीचड़ में घुसाया. 

वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि मंत्री जी से ग्रामीण सड़क बनाने को लेकर सवाल कर रहे हैं. मंत्री जी कहते हैं इसका टेंडर हो गया है, जल्द ही यह सड़क बन जाएगा. जिसके बाद ग्रामीण भड़क जाते हैं और कहते हैं कि आप 10 साल से यहां है लेकिन कब ये सड़क बनेगी. इसके बाद कुछ लोगों ने कहा कि आप भी इस किचड़ वाले सड़क पर चलिए तब आपको हमारी परेशानी समझ में आएगी. इसके बाद कुछ युवक उन्हें जबर्दस्ती कीचड़ में घुसा देते हैं. इस दौरान मंत्री जी जाने देने की गुहार लगा रहे हैं पर ग्रामीण कह रहे हैं कि ऐसे कैसे जाने दें. आपको हम वोट देते हैं और आपको हमारी परेशानी सुननी पड़ेगी. यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.