बिहार में तेज रफ्तार कार गड्ढे में पलटी, दो इंजीनियरिंग छात्रों की मौत; तीन गंभीर रूप से घायल बिहार में तेज रफ्तार कार गड्ढे में पलटी, दो इंजीनियरिंग छात्रों की मौत; तीन गंभीर रूप से घायल पटना में चैती छठ की तैयारियां तेज, DM ने गंगा घाटों का किया निरीक्षण; चार दिनों तक नाव परिचालन पर रोक पटना में चैती छठ की तैयारियां तेज, DM ने गंगा घाटों का किया निरीक्षण; चार दिनों तक नाव परिचालन पर रोक नीले ड्रम का खौफ देखिये: डर के कारण पति ने बीवी का हाथ उसके लवर को सौंप दिया, कहा..जान है तो जहान है बिहार में साइबर ठगी का बड़ा खुलासा, म्यूल बैंक अकाउंट से चल रहा था फर्जीवाड़े का खेल, 31 सिम और 8 ATM कार्ड के साथ युवक गिरफ्तार Weather Alert: बिहार में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 38 जिलों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट; जानिए.. अपने शहर का हाल Weather Alert: बिहार में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 38 जिलों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट; जानिए.. अपने शहर का हाल BIHAR NEWS : अब घर बैठे बदलें अपना LPG वितरक, लेट सेवा देने वालों की छुट्टी पक्की! जानिए क्या है सबसे आसान तरीका बिहार में हादसे की शिकार हुई तेज रफ्तार बस, यात्रियों में मची चीख-पुकार; दर्जनभर से अधिक लोग घायल
06-Jun-2020 06:40 PM
MADHUBANI : नीतीश कुमार के कानून के राज के दावों पर खुद उनकी पार्टी और गठबंधन के नेताओं-कार्यकर्ताओं को भी भरोसा नहीं है. मधुबनी में बेलगाम अपराध और पुलिस अधिकारियों के भ्रष्टाचार के खिलाफ जेडीयू के साथ साथ बीजेपी और एलजेपी के नेता-कार्यकर्ता रोड पर उतर आये हैं.
मधुबनी में बेलगाम अपराध
मधुबनी के जयनगर अनुमंडल कार्यालय के सामने आज जेडीयू-बीजेपी और एलजेपी के नेता और कार्यकर्ता धरना पर बैठ गये. उनका आरोप था कि जयनगर थाने ने लूट की इंतिहा कर रखी है. तीन दलितों की हत्या हो चुकी है और पुलिस हत्यारों से सांठगांठ कर चैन की बंशी बजा रही है.
एनडीए कार्यकर्ताओं का आरोप है कि जयनगर थाने में पदस्थापित पुलिस अधिकारियों की संपत्ति में बेतहाशा इजाफा हुआ है. जयनगर थानेदार का अपराधियों, भू-माफिया एवं शराब माफिया से सांठगांठ है जिसकी जांच होनी चाहिए. इस बारे में एसपी को भी जानकारी दी गयी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. धरना में शामिल बीजेपी के पूर्व विधायक अरूण शंकर प्रसाद ने कहा कि थानेदार माफियाओं के अलावा किसी की बात सुनते ही नहीं हैं. आलाधिकारियों को सूचना देने पर भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है. जाहिर है सांठगांठ उपर तक है.
धरना में शामिल एनडीए के जयनगर अनुमंडल संयोजक कैलाश पासवान ने बताया कि जयनगर में पदस्थापित थानेदार पर पहले भी कई गंभीर आरोप लगे हैं. लेकिन फिर भी उन्हें मलाईदार पोस्टिंग दी गयी. जयनगर आने के बाद उनकी सम्पति में बेतहाशा बढ़ोतरी हुई है. हालांकि धरना में शामिल पूर्व एमएलसी विनोद सिंह ने कहा यह सुशासन का राज है यहाँ भ्रष्ट आईएएस आईपीएस भी जेल गए है यहाँ भ्रष्टाचार बर्दाश्त नही किया जाएगा.
मधुबनी में एनडीए कार्यकर्ताओं के आंदोलन ने नीतीश कुमार के कानून के राज, सुशासन के दावों के साथ साथ अपने पार्टी के नेताओं से फीडबैक लेने की कवायद की पोल खोल दी है. जेडीयू के साथ साथ बीजेपी और एलजेपी के नेता पुलिस के काले कारनामों का कच्चा चिट्ठा दिखा रहे हैं. लेकिन उनका नोटिस लेने वाला कोई नहीं है.