ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारी तेज, इनको सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी; प्रशासन अलर्ट मोड में Bihar job update : बिहार में नौकरी पर सरकार सख्त, अब सभी विभाग को हर महीने देना होगा पूरा हिसाब-किताब; जारी हुआ आदेश Bihar Politics : सस्पेंस हुआ खत्म ! जानिए कौन होंगे बिहार के नए 'चौधरी'', CM नीतीश के बाद अब मंत्री ने भी किया कंफर्म; 20 साल बाद बिहार को मिलेगा नया 'सम्राट' Patna Ring Road : पटना रिंग रोड से शहर में ट्रैफिक जाम कम होगा, इस सड़क का मानसून के बाद होगा निर्माण गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक”

Home / news / नीतीश के बिना I.N.D.I.A का औचित्य नहीं... वही बनेंगे प्रधानमंत्री! बिहार के मंत्री...

नीतीश के बिना I.N.D.I.A का औचित्य नहीं... वही बनेंगे प्रधानमंत्री! बिहार के मंत्री का बड़ा दावा

21-Dec-2023 03:06 PM

By FIRST BIHAR

PATNA: 19 दिसंबर को दिल्ली में हुई इंडी गठबंधन की बैठक में प्रधानमंत्री उम्मीदवार के तौर पर खरगे का नाम प्रस्तावित किए जाने पर जेडीयू को बड़ा झटका लगा है। तीन राज्यों में कांग्रेस की करारी हार के बाद जेडीयू को पूरी उम्मीद थी कि गठबंधन के नेतृत्व की जिम्मेवारी नीतीश कुमार को मिलेगी लेकिन ऐन वक्त पर ममता बनर्जी ने खरगे का नाम प्रस्तावित कर जेडीयू का खेल बिगाड़ दिया हालांकि जेडीयू को अब भी उम्मीद है कि नीतीश कुमार ही भविष्य में देश के प्रधानमंत्री बनेंगे।


दरअसल, दिल्ली में हुई बैठक से पहले जेडीयू के नेता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पीएम पद के लिए सर्व गुण संपन्न बता रहे थे लेकिन उन्हें गहरा झटका उस वक्त लगा जब बैठक में विपक्ष के साझा पीएम उम्मीदवार के तौर पर ममता बनर्जी के खरगे का नाम प्रस्तावित किया। खरगे का नाम सामने आने के बाद जेडीयू नेताओं में भारी निराशा है। बिहार सरकार में जेडीयू कोटे के मंत्री मदन सहनी ने कहा है कि नीतीश कुमार के बिना इंडी गठबंधन का कोई औचित्य ही नहीं है और भविष्य में वही देश के प्रधानमंत्री बनेंगे।


मदन सहनी ने कहा कि गठबंधन के सभी लोग इंडिया गठबंधन बनाने का श्रेय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को दे रहे हैं। नीतीश कुमार के बिना इस गठबंधन का दूर-दूर तक कोई औचित्य नहीं है। प्रधानमंत्री उम्मीदवार के तौर पर अगर खरगे का नाम आ भी गया तो उन्होंने इसे स्वीकार नहीं किया है। बैठक में सभी को अपनी बात रखने का अधिकार है। किसी भी राज्य के प्रमुख हों उनके खेल बिगाड़ने से बिगड़ने वाला नहीं है।सहनी ने कहा कि नीतीश कुमार का काम पूरा देश देख रहा है। निश्चित तौर पर आने वाले समय में देश के प्रधानमंत्री नीतीश कुमार ही बनेंगे।