ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? INDIAN RAILWAY : रेलवे का बड़ा धमाका! अब ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक बदल सकेंगे बोर्डिंग स्टेशन, यात्रियों को मिलेगी सुपर सुविधा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा BIHAR BHUMI : अब नहीं चलेगा बहाना! बिहार सरकार ने बदल दिए दाखिल-खारिज के नियम, अफसरों की बढ़ेगी टेंशन पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट Bihar Teacher News : ऑनलाइन हाजिरी का खेल पकड़ में आया, 19 शिक्षक पकड़े गए, कई का वेतन रुका; पूरा मामला जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर क्या लेंगे आप… 1 किलो आम या लग्जरी बाइक? जानिए इस ‘लाल सोने’ की कीमत जिसे जानकर हर कोई दंग रह जाएगा!
27-Feb-2022 07:15 AM
PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज पटना में समाज सुधार अभियान के तहत कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री का यह कार्यक्रम सुबह 11:30 बजे से पटना के बापू सभागार में आयोजित होगा। इस दौरान जीविका दीदियों का जुटान देखने को मिलेगा। पटना के साथ-साथ नालंदा जिले की जीविका दीदी भी इस कार्यक्रम में शिरकत करेंगी। लगभग ढाई हजार जीविका दीदियों के लिए बापू सभागार में सोशल डिस्टेंसिंग के साथ बैठने की व्यवस्था की गई है।
बापू सभागार में समाज सुधार अभियान कार्यक्रम को देखते हुए सभी प्रशासनिक तैयारियां पूरी की जा चुके है। जिला प्रशासन की तरफ से 20 मजिस्ट्रेट के साथ-साथ 50 पुलिस अधिकारियों के साथ लगभग ढाई सौ जवानों को प्रतिनियुक्त किया गया है। बापू सभागार में 5000 लोगों के बैठने की व्यवस्था है लेकिन यहां सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए ढाई हजार जीविका दीदियों की कार्यक्रम में मौजूद रह पाएंगी।
मुख्यमंत्री का समाज सुधार अभियान कई जिलों में चलते हुए आज पटना पहुंचा है। अपने इस अभियान के तहत सीएम नीतीश लगातार शराब समेत अन्य सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ अभियान छेड़े हुए हैं। मुख्यमंत्री के इस कार्यक्रम के दौरान कई जिलों में थोड़ा बहुत हंगामा भी देखने को मिला है।
बेगूसराय में मुख्यमंत्री को काला झंडा दिखाने का प्रयास किया गया था। राहत की बात यह है कि पटना में आयोजन बापू सभागार के अंदर हो रहा है। यहां खुले में आयोजन नहीं होने के कारण ऐसे किसी विरोध की संभावना नहीं है। मुख्यमंत्री के साथ इस कार्यक्रम में राज्य सरकार के कई मंत्री और स्थानीय जनप्रतिनिधि भी शामिल होंगे।