ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारी तेज, इनको सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी; प्रशासन अलर्ट मोड में Bihar job update : बिहार में नौकरी पर सरकार सख्त, अब सभी विभाग को हर महीने देना होगा पूरा हिसाब-किताब; जारी हुआ आदेश Bihar Politics : सस्पेंस हुआ खत्म ! जानिए कौन होंगे बिहार के नए 'चौधरी'', CM नीतीश के बाद अब मंत्री ने भी किया कंफर्म; 20 साल बाद बिहार को मिलेगा नया 'सम्राट' Patna Ring Road : पटना रिंग रोड से शहर में ट्रैफिक जाम कम होगा, इस सड़क का मानसून के बाद होगा निर्माण गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक”

Home / news / नीतीश का प्रेशर टैक्टिक: सोनिया और खड़गे की आनाकानी के बीच राममंदिर को...

नीतीश का प्रेशर टैक्टिक: सोनिया और खड़गे की आनाकानी के बीच राममंदिर को लेकर JDU ने कह दी बड़ी बात,बढ़ सकती है I.N.D.I.A की मुश्किलें

30-Dec-2023 11:40 AM

By First Bihar

PATNA : जेडीयू के नेतृत्व में हुए बदलाव के बाद अब पार्टी के सुर भाजपा को लेकर काफी नरम नजर आ रहे हैं। जिस जदयू के नेता अब तक राम मंदिर को महज तीन से चार लोगों का मंदिर बता रहे थे। अब उसी पार्टी के नेता निमंत्रण की वाट जोह रहे हैं। पार्टी के बड़े नेता यह कह रहे हैं कि यदि बुलावा आएगा तो जाने में क्या परहेज हैं। 


दरअसल, जदयू ने अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाली राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बड़ा बयान दिया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी ने कहा कि- जेडीयू को अभी तक राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का न्योता नहीं मिला है। अगर आमंत्रण आता है तो उनकी पार्टी के नेता बेहिचक इस कार्यक्रम में जाएंगे। उन्होंने यह बयान इस वक्त दिया है जब सोनिया गांधी और खड़गे जैसे नेता अभी तक इस मामले में चुप्पी साधे हुए हैं।  इस बीच जेडीयू का राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सकारात्मक रुख अपने आप में सवाल बन गया है। क्योंकि, कुछ दिन पहले इसी पार्टी के एक बड़े नेता और नीतीश कुमार के ख़ास लोगों में शामिल लीडर ने कहा था कि - राम मंदिर महज कुछ लोगों का मंदिर हैं। 


बताया जाता है कि, जेडीयू राष्ट्रीय कार्यकारिणी और राष्ट्रीय परिषद की बैठक में केसी त्यागी से जब पूछा गया कि- क्या उनकी पार्टी राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में जाएगी? इस पर उन्होंने कहा कि - अगर निमंत्रण मिलता है तो वे बेझिझक जाएंगे। हालांकि, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार या जेडीयू के किसी भी नेता को अब तक इस कार्यक्रम का निमंत्रण नहीं मिला है।


इधर, माना जा रहा है कि जेडीयू के अध्यक्ष बनने के बाद नीतीश अपने सहयोगी दलों पर दबाव की राजनीति कर रहे हैं। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में जाने की बात भी इसी रणनीति का एक हिस्सा हो सकती है। जेडीयू नेता केसी त्यागी ने शुक्रवार को पीसी में यह भी कहा कि बीजेपी से उनकी कोई दुश्मनी नहीं है। रानजीति में कोई किसी का दुश्मन नहीं होता है। इससे यह भी अटकलें लग रही हैं कि आने वाले समय में कुछ भी हो सकता है।