Rinku Singh : टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच रिंकू सिंह के पिता का निधन, टीम इंडिया को बड़ा झटका Patna Metro : होली के बाद पटना के इन इलाकों में दौड़ेगी पटना मेट्रो, मात्र 30 रुपये में होगा 6.2 किमी का सफर Bihar Assembly : बिहार में निजी कॉलेजों की मनमानी पर रोक: सरकार तय करेगी नामांकन से परीक्षा तक की फीस, विधानसभा में विधेयक पारित Bihar CAG Report : वाह जी वाह : बिहार में तो गजब हो रहा, नाबालिग को मिल रहा पीएम आवास; 541 आवासों में नहीं बना शौचालय Four Lane Road : होली से पहले बिहार के इस जिले के लोगों को बड़ा तोहफा, एकमी-शोभन बाईपास पर निर्माण शुरू; इन्हें मिलेगा बड़ा फायदा Bihar weather : बिहार में आज का मौसम: गर्मी ने पकड़ी रफ्तार, ठंडियों से आराम Bihar Bhumi: बिहार के जमीन माफिया, दलाल और मुंशी हो जाएं सावधान! सरकार करने जा रही सख्त कार्रवाई, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने चेताया Bihar Bhumi: बिहार के जमीन माफिया, दलाल और मुंशी हो जाएं सावधान! सरकार करने जा रही सख्त कार्रवाई, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने चेताया पटना मेट्रो का ट्रायल रन सफल: भूतनाथ से मलाही पकड़ी तक दौड़ी ट्रेन, जल्द शुरू होगा परिचालन पटना मेट्रो का ट्रायल रन सफल: भूतनाथ से मलाही पकड़ी तक दौड़ी ट्रेन, जल्द शुरू होगा परिचालन
28-Jan-2024 07:42 AM
By First Bihar
PATNA : राजनीतिक गहमा-गहमी और नई सरकार के आने की पूरी संभावना के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में पार्टी के कई बड़े नेतायों के साथ बैठक की। इस बैठक में यह तय हुआ कि रविवार को जदयू विधायक दल की बैठक मुख्यमंत्री आवास में होगी। इस बैठक में मुख्यमंत्री की विशेष रूप से संबोधन होगा। वह बताएंगे कि महागठबंधन की सरकार में उन्हें किस तरह से काम करने में परेशानी हो रही थी। उसके बाद महज 60 मिनट के अंदर महागठबंधन की सरकार गिर जाएगी और सूबे में नए सरकार का गठन होगा।
जदयू सूत्रों के अनुसार, सुबह 10 बजे जदयू विधायक दल की बैठक के बाद 11 बजे मुख्यमंत्री राजभवन जाकर राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप सकते हैं। जदयू कोर कमेटी की बैठक में वर्तमान राजनीतिक परिस्थिति और बिहार के हित पर विमर्श हुआ। यह राय बनी कि वर्तमान राजनीतिक परिस्थिति में महागठबंधन की सरकार में जिस तरह से काम-काज का दबाव है वैसे में आगे काम करने में परेशानी है।
वहीं, इससे पहले कल देर शाम जदयू की बैठक में शामिल हुए एक बड़े नेता ने फर्स्ट बिहार से टेलीफोनिक बातचीत करते हुए बताया कि जदयू हड़बड़ी में कोई निर्णय नहीं लेना चाहता। इसलिए सबसे पहले विधायकों से बातचीत होगी किस तरह से राजद के छोटे-छोटे लोग नीतीश कुमार के खिलाफ टिप्पणी कर रहे। इंटरनेट मीडिया के माध्यम सें लालू प्रसाद की पुत्री ने जिस तरह से नीतीश कुमार के खिलाफ इशारे-इशारे में अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट किया उस पर भी बात हुई।
वहीं, राजभवन से इस्तीफा देकर लौटने तक जदयू विधायकों को मुख्यमंत्री आवास में ही रहने को कहा गया है। इस्तीफा देने के बाद नीतीश पुन: अपने विधायकों के बीच जाएंगे। इस क्रम में भाजपा का समर्थन पत्र उन्हें मिलेगा। इसकी चर्चा वह अपने विधायकों से करेंगे और फिर उनकी सहमति से पुन: राजभवन जाकर नयी सरकार गठन का दावा पेश करेंगे। भाजपा के दिग्गज भी उनके साथ राजभवन जाएंगे और संभव है कि रविवार को ही उनका शपथ ग्रहण हो जाए। सचिवालय के कुछ विभागों को रविवार को खुला रहने का मौखिक आदेश भी दिए जाने की खबर है।