थाईलैंड से छिपाकर ला रहे थे 25 करोड़ का गांजा, गया एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने पकड़ा पटना में गैस सिलेंडर की पैनिक बुकिंग से बढ़ा संकट, 1.80 लाख पार पहुंचा बैकलॉग; सप्लाई से अधिक ऑर्डर पटना में गैस सिलेंडर की पैनिक बुकिंग से बढ़ा संकट, 1.80 लाख पार पहुंचा बैकलॉग; सप्लाई से अधिक ऑर्डर Bihar Co Action: निलंबित किए गए हड़ताली तीनों CO पर सख्ती...विभागीय कार्यवाही चलाकर सजा देने की तैयारी, कई अन्य सीओ को सस्पेंड करने की फाइल बढ़ी जल्द होने वाले हैं निलंबित मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा, मुंगेर को 70 से अधिक योजनाओं की मिली सौगात मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा, मुंगेर को 70 से अधिक योजनाओं की मिली सौगात BIHAR NEWS : बाहुबली नेता अनंत सिंह को पटना हाई कोर्ट से जमानत, इस मामले में जेल में थे कैद; मोकामा की राजनीति में हलचल तेज मानवता हुई शर्मशार! पटना में 12 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया अरेस्ट Bihar News: घरेलू विवाद के बाद महिला ने तालाब में कूदकर दी जान, पति ने भी लगा दी छलांग; दोनों की मौत Bihar News: घरेलू विवाद के बाद महिला ने तालाब में कूदकर दी जान, पति ने भी लगा दी छलांग; दोनों की मौत
26-Jan-2024 04:38 PM
By First Bihar
PATNA : बिहार की सियासी गलियारों में इस समय काफी गहमागहमी वाली हालत बनी हुई है। सीएम नीतीश कुमार किसी भी पल भाजपा के साथ जा सकते हैं। इसको लेकर पूरी पीच तैयार कर ली गई है। सियासी गलियारों में चर्चा है कि कभी भी दोनों की सियासी दोस्ती टूट सकती है। इस बात की जोरों से चर्चा हो रही है कि कभी भी एनडीए में जेडीयू की वापसी का ऐलान हो सकता है। बिहार में तेजी से घट रहे सियासी घटनाक्रमों के बीच नीतीश के एनडीए में आने के निर्णय से नाराज रालोजद नेता उपेंद्र कुशवाहा को मनाने केंद्रीय नेतृत्व के तरफ से नित्यानंद राय को भेजा गया है।
दरअसल, बिहार में सियासी उठापटक के बीच बीजेपी का बड़ा बयान सामने आया है। बीजेपी नेता सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि दरवाजा परमानेंट बंद नहीं होता है। हमेशा के लिए दरवाजा बंद नहीं होता जरूरत पड़ने पर दरवाजा खुल भी जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी का फैसला मंजूर होगा। उसके बाद जब फर्स्ट बिहार के टीम से इस बात एनडीए के सहयोगी उपेंद्र कुशवाहा से सवाल किया- क्या नीतीश कुमार आपलोग के साथ आ रहे हैं तो उन्होंने कहा कि- अगर उन्हें आना है तो आए लेकिन शर्त के साथ आए कि वो अब वापस नहीं जाएंगे। इसके अलावा उन्होंने इशारों ही इशारों में नराजगी जाहिर की थी उसके बाद अब नित्यानंद राय उन्हें मनाने पहुंचे हैं।
वहीं, उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि - नीतीश कुमार जी को मैंने पहले ही कहा था कि जहां आप जा रहे हैं वहां हमेशा परेशान रहिएगा। आज यदि वह परेशान है तो कोई अनजाने में उन्हें परेशानी नहीं मिली है बल्कि जानबूझकर उन्होंने खुद को परेशानी में डाला है। हम उन्हें लगातार कह रहे थे कि आप जो निर्णय ले रहे हैं वह गलत निर्णय ले रहे हैं अभी वक्त है इस निर्णय को छोड़ दीजिए। लेकिन उसे वक्त उन्होंने हमारा फैसला नहीं माना आज परिणाम सबके सामने है।
इसके अलावा उपेंद्र कुशवाहा नया स्वीकार किया है कि- नीतीश कुमार एनडीए में वापस आ रहे हैं। उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि नीतीश कुमार के वापस आने की जो खबरें चल रही है उसमें कहीं ना कहीं सच्चाई दिखती है। लेकिन एक बात तोता है कि नीतीश कुमार जी अब जो कुछ भी करेंगे उससे उनकी पार्टी को तो कोई फायदा नहीं होने वाला है बाकी किसी अन्य को कोई फायदा हो जाए तो इसमें कोई बड़ी बात नहीं होगी।