ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: नए सत्र में बिहार के पांच सौ से अधिक मॉडल स्कूलों में शुरू होगी पढ़ाई, NEET-JEE की तैयारी पर फोकस Bihar News: नए सत्र में बिहार के पांच सौ से अधिक मॉडल स्कूलों में शुरू होगी पढ़ाई, NEET-JEE की तैयारी पर फोकस मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे पर गंभीर आरोप लगाने वाले पूर्व IPS के घर रेड, FIR दर्ज INDIA POST GDS 2026: 10वीं पास युवाओं के लिए बड़ा मौका, 28,686 पदों पर भर्ती, बिना परीक्षा मिलेगी सरकारी नौकरी Bihar Crime News: चर्चित मर्डर केस में CPI (ML) नेता जितेंद्र पासवान को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने लगाया इतना जुर्माना Bihar Crime News: चर्चित मर्डर केस में CPI (ML) नेता जितेंद्र पासवान को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने लगाया इतना जुर्माना राजस्व प्रशासन में पारदर्शिता की नई पहल: ‘पत्थर पर लकीर’ लक्ष्य के साथ आगे बढ़ा बिहार BIHAR NEWS: बिहार की बेटी ने किया कमाल: BSF में चयनित होकर बदली सामाजिक सोंच, 3 पीढ़ियों तक नहीं थी सरकारी नौकरी Bihar Crime News: मधुबनी में अबतक की सबसे बड़ी डकैती, पूर्व प्रिंसिपल के घर से दो करोड़ से अधिक की संपत्ति लूट ले गए बदमाश Bihar Crime News: मधुबनी में अबतक की सबसे बड़ी डकैती, पूर्व प्रिंसिपल के घर से दो करोड़ से अधिक की संपत्ति लूट ले गए बदमाश

कांग्रेस के दरवाजे पर पटक रहे माथा नीतीश, बोले गिरिराज .. विपक्ष में सबको चाहिए PM पद

कांग्रेस के दरवाजे पर पटक रहे माथा नीतीश, बोले गिरिराज .. विपक्ष में सबको चाहिए PM पद

13-Apr-2023 12:45 PM

By First Bihar

PATNA : देश में आगामी साल 2024 में विधानसभा चुनाव होना है। इसको लेकर जैसे - जैसे समय नजदीक आ रहा है, बिहार के नेताओं का दिल्ली भ्रमण शुरू हो गया है। इसके साथ ही विपक्ष के नेताओं का भी एक साथ मुलकात होना शुरू हो गया है। इसी कड़ी में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली में कांग्रेस समेत अन्य दलों के प्रमुख नेताओं से मुलकात कर रहे हैं। इस बीच विपक्ष की इस मुलाक़ात को लेकर भाजपा के तरफ से अब हमला का दौर शुरू हो गया है। भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि, विपक्ष में सभी लोगों को पीएम बनना है ऐसे में कहां से आएंगे 132 पद। इस देश में प्रधानमंत्री का एक ही पद है और वो भी 2024 के लिए खाली नहीं है। 


दरअसल, केंद्रीय मंत्री राजधानी में नियुक्ति पत्र वितरण करने पहुंचे थे।  इसी दौरान उनसे जब यह सवाल किया गया कि नीतीश कुमार दिल्ली में विपक्षी एकता को मजबूत करने में जुटे हुए हैं इसका कोई असर पड़ेगा तो उन्होंने कहा कि, नीतीश कुमार बेचार कांग्रेस के पास जाकर माथा पटक रहे हैं कि प्रधानमंत्री बनने के लिए लेकिन उनको कोई फायदा नहीं मिलने वाला है। वहीं विपक्ष के तरफ से 132 दिए जलाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि, ये अच्छी बात है लेकिन हर दिया जलाने वाला खुद पीएम बनने को सपना देख रहा है तो ये कहां से पूरा होने वाला है। इस देश की जनता ने तय कर लिया है कि आगामी 2024 में कोई पद खाली नहीं है। 


इसके आलावा बिहार में लाई गई नई शिक्षा निति को लेकर भी गिरिराज सिंह ने हमला बोलते हुए कहा कि, नीतीश कुमार युवाओं से उनकी नौकरी छीनने की कोशिश में जुटे हुए हैं। उनसे जब राज्य के युवा नौकरी को लेकर सवाल किया जाता है तो वो लाठी बरसवाते हैं। इन्होंने रोजगार देने को नहीं बल्कि छीनने को कोशिश में जुटे हुए हैं। हमारी सरकार आज रोजगार देने में लगी है और ये लोग छीनने में नहीं जुटे हुए हैं।