ब्रेकिंग न्यूज़

चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़ अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए तेज प्रताप यादव की पार्टी JJD में मिसेज इंडिया रनर-अप हुईं शामिल, कौन हैं मोनिका मनी जानिये? मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में अरवल में शिक्षक ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में शोक की लहर Fake Currency Racket: नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 6.44 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें

Home / news / नीतीश कैबिनेट की बैठक खत्म, MLC मनोनयन को लेकर सीएम नीतीश हुए अधिकृत

नीतीश कैबिनेट की बैठक खत्म, MLC मनोनयन को लेकर सीएम नीतीश हुए अधिकृत

16-Mar-2021 08:10 PM

PATNA :  इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है. नीतीश कैबिनेट की चल रही अहम बैठक खत्म हो गई है. राज्यपाल कोटे से एमएलसी मनोनयन पर मख्यमंत्री नीतीश कुमार को अधिकृत किया गया है. एमएलसी मनोनयन को लेकर कैबिनेट की मुहर लग गई है.


कैबिनेट की बैठक में कुल 40 एजेंडों पर मुहर लगी है. बिहार में अब इथनॉल उत्पादन पर छूट दी जाएगी. इथनॉल उत्पादन करने वाले उद्योग घरानों को छूट देने का निर्मय किया गया है. इथनॉल उत्पादन प्रोत्साहन नीति पर मुहर लग गई है. बिहार में नीतीश सरकार भारी छूट देगी. 


आपको बता दें कि राज्यपाल कोटे से 12 एमएलसी का मनोनयन होने वाला है, जिसके लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अधिकृत किया गया है. राज्यपाल कोटे से एमएलसी मनोनयन पर मख्यमंत्री नीतीश कुमार को अधिकृत किये जाने के बाद इस बात की चर्चा है कि बिहार सरकार के भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी और खान एवं भू-तत्व विभाग के मंत्री जनक राम का एमएलसी बनना तय है. क्योंकि ये दोनों मंत्री विधानसभा के सदस्य नहीं हैं. लेकिन नीतीश कैबिनेट में इनकी बड़ी भूमिका है. अगले एक-दो दिनों में मनोनीत होने वाले MLC के नामों पर अंतिम फैसला हो जाएगा.